सवा मिनट में होगा राजगीत का गायन..सामान्य प्रशासन का आदेश.. जिला प्रमुखों के पास पहुंचा पत्र

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
विभागीय मंत्री,आदेश,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,निगमों, मण्डलों, प्राधिकरणों, समितियों,,परिपत्र,सामान्य प्रशासन विभाग,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,केबिनेट,
बिलासपुर—सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर बताया है कि राजगीत गायन का समय 1 मिनट 15 सेकन्ड का होगा। जानकारी हो कि भूपेश सरकार ने अरपा पैरी के धार गीत को राजगीत घोषित किया है। इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग ने गीत के गायन और समय को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किया है।
 
            सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार‘‘ का मानकीकरण किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश में कहा है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में गायन के लिए राज्य गीत की अवधि एक मिनट 15 सेकण्ड की होगी।  सामान्य प्रशासन विभाग ने पालन के संबंध में अध्यक्ष राजस्व मण्डल छत्तीसगढ़ बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त और कलेक्टर को निर्देश दिया हैं।
 
                   जानकारी हो कि राज्य शासन ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा लिखित ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार‘ को राज्य गीत घोषित किया गया है। राज्य गीत का गायन सभी शासकीय कार्यक्रमों में करने का निर्देश भी जारी किया गया था।
 
 
TAGGED: ,
close