सर्वहारा दिवस के रूप में मनाएंगे जयंती..कांग्रेस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Er. Atal Shrivatstavaबिलासपुर— जिला कांग्रेस ग्रामीण और शहर ने पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह के जन्मदिन को सर्वहारा दिवस के रूप में मनाने का एलान किया है। संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता अभय नाराय़ण राय ने बताया कि पांच अक्टूबर को कांग्रेस कार्यालय में अर्जुन सिंह की जयंती पर विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर जिला के सभी कांग्रेस नेता अपने विचार रखेंगे।

                           जिला कांग्रेस ने पूर्व कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह की जयंती को सर्वहारा दिवस के रूप में मनाने का एलान किया है। इस मौके पर शहर और ग्रामीण अध्यक्ष के अलावा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित होंगे। अटल श्रीवास्तव ने बताया कि अर्जुन सिंह का बिलासपुर से गहरा लगाव था। उनके प्रयास से ही विलासपुर को विकास की नई दिशा मिली। उन्होंने ही सबसे पहले सतनाम पंथ के प्रणेता और संत बाबा घासीदास की याद को चिरस्थायी बनाने के लिए सरकारी अवकाश के कैलेन्डर में शामिल किया।

                                         अटल ने बताया कि बाबा घासीदास के आदर्शों को स्थापित करने और उन्हें जन जन तक पहुंचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री के प्रयास से गुरूघासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी। बाद में उन्होंने ही बिलासपुर को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलवाया।

                 अभय नारायण राय ने कहा कि अर्जुन सिंह भारतीय राजनीति के चाणक्य थे। उनका हमेशा से छत्तीसगढ़ खासतौर पर बिलासपुर से बड़ा लगाव था। आस उन्ही के मार्गदर्शन में हमें देश में बिलासपुर को स्थापित करने का अवसर मिला। उन्होंने हमेशा सर्वहारा वर्गों के उत्थान में अपने आप को समर्पित किया है। पांच नवम्बर को उनकी जयंती पर जिले के सभी नेता उन्हें और उनके आदर्शों के साथ योददान को याद करेंगे। साथ ही पदचिन्हों पर चलने का शपथ लेंगे।

                   कार्यक्रम में ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर अपने विचार रखेंगे।

close