प्रत्याशियों की सूची संगठन के हवाले.. प्रदेश प्रवक्ता ने बताया..14 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—नगरीय निकाय चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी जिले में कांग्रेस को जबरदस्त सफलता मिली है। ग्रामीण जनता एक बार फिर प्रदेश सरकार की विकास नीति को आशीर्वाद दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि यह भूपेश बघेल सरकार के एक साल के कार्याे की जीत है। किसान ने भूपेश बघेल सरकार को समर्थन मूल्य बोनस के बदले में सरकार बनाकर आभार जाहिर की किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता ने भूपेश सरकार की विकास नीति को आशीर्वाद दिया है। रिकार्ड तोड़ जीत के साथ जनता ने सरकार की नरवा, गरूआ, घुरूवा, बारी को मुहर लगया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के कार्यक्रमों के प्रति जनता ने अपना मत प्रकट किया है।

छत्तीसगढ़ी परम्परा को जीवित किया

         अभय ने बताया कि छत्तीसगढी तीज त्योहारो पर छुटटी प्रदान करना मुख्यमंत्री आवास में सभी तीज त्योहारों का मनाया जाना, छत्तीसगढी संस्कृति को बढावा देना भी जनता को पसंद आया है। जनता ने सरपंच जनपद और जिला पंचायत सदस्यो को अधिक से अधिक संख्या मे जिताकर सरकार के कार्यो की तारीफ की है। 

संगठन के दम पर मिली जीत

              कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि जीत का श्रेय जिले एंवं ब्लाक के संगठन को भी जाता है।  प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता बैजनाथ चंद्राकर जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी कार्यवाहक शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने चुनाव का सफल संचालन किया। जिसके चलते  जिले के 20 में से 10 प्रत्याशियों को  जीत हासिल हुई है। मुक्त दोंनो सीट तीन और आठ पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। अन्य पांच सीटों पर कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ता विजयी हुए हैं।

दोनों विधायकों ने किया सम्पर्क

          अभय ने जानकारी दी कि 22 में से 17 सीटे कांग्रेस को मिली है। विधायक शैलेष पाण्डेय विधायक रश्मि सिंह ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। सरपंच जनपद और जिला पंचायतों में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाते हुए दोनों विधायकों ने कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास जीता है।

संगठन और वरिष्ठ नेताओं ने झोंकी ताकत

              बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला मस्तूरी प्रत्याशी दिलीप लहरिया बेलतरा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू कोटा प्रत्याशी विभोर सिंह भी चुनाव के दौरान जनता और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया है। ब्लाॅक अध्यक्ष शंकर यादव, मस्तूरी राजेन्द्र धीवर, सीपत विनोद दिवाकर, बिल्हा घनश्याम शिवहरे तखतपुर आदित्य दीक्षित कोटा, संदीप शुक्ला बेलगहना मनोज गुप्ता मरवाही समेत जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका के साथ कांग्रेस के झण्डा को फहराया है।

14 फरवरी को होगा चुनाव

           अभय नारायण राय ने बताया कि 14 फरवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना है।  जिला कांग्रेस ने जीते हुये प्रत्याशियों की सूची प्रदेश कांग्रेस के हवाले कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के दिशानिर्देशो के अनुसार आगे की कार्यवाही की जावेगी। जिला पंचायत समेत जिले के सभी जनपदों में कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित होगे। जिसकी तैयारी संगठन स्तर पर कर ली गयी हैं।

दिग्गजों का मिला सहयोग

            महापौर रामशरण यादव सभापति शेख नजरूद्दीन प्रदेश सचिव आशीष सिंह ठाकुर महेश दुबे अर्जुन तिवारी पंकज सिंह विवेक वाजपेयी महामंत्री वाणी राव पूर्व विधायक सियाराम कोैशक चंद्र प्रकाश वाजपेयी वरिष्ठ,अनिल टाह संतोष कौशिक भुवनेश्वर यादव महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिता लव्हात्रे प्रदेश युवा कांग्रेस के महेन्द्र गंगोत्री जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री किसान कांग्रेस के सुनील शुक्ला की भूमिका चुनाव के दौरान खास रही। राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव छ.ग. शासन के मंत्री रूद्र गुरू ने भी चुनाव के दौरान बिलासपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाया है।

 
 
close