पियक्कड़ों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई ..दो दर्जन से अधिक पकड़ाए..चुस्की लगाना पड़ा भारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—सार्वजनिक स्थलों पर पीने खाने वालों के पुलिस कप्तान के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न थानों की कार्रवाई में पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ कर लाकअप के अन्दर कर दिया है। अकेले सिविल लाइन थाने में 15 से अधिक लोगों को पकड़ा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर की कानून व्यवस्था को कायम रखने पुलिस कप्तान के निर्देश पर शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पियक्कड़ों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जगह जगह शराब सार्वजनिक क्षेत्रों में शराब की चुस्की लेने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

                        सूत्रों की माने तो बीती रात सिविल लाइन थाना ने कार्रवाई करते हुए 15 से अधिक लोगों को पकड़ा है। सभी लोग शराब का सेवल सार्वजनिक स्थल पर करते पाए गये। इसके अलावा तारबाहर थाना ने व्यापार विहार क्षेत्र से चार से अधिक शराबियों को धर दबोचा है। सभी सार्वजनिक स्थलों पर गम करते पाए गये है।

                 तारबाहर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चखना डिस्पोजल और शराबी की बोतलों के साथ चार से अधिक लोगों को पकड़ा है। सभी लोगों को लाकअप के पीछे डाल दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर पीने खाने वालों के खिलाफ पुलिस कप्तान के निर्देश पर कार्रवाई चलती रहेगी।

close