किसान सोता रहा..41 बोरा धान पार …अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
आईके ऐलसेला,पुलिस अधीक्षक,बालोद (Balod),एमएल कोटवानी ,भारतीय पुलिस सेवा (IPS),Recruitment,process,begins,police department,chhattisgarh,cg police

तखतपुर— पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धान चोरी की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              पुलिस जानकारी के अनुसार जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम पदमपुर निवासी तुलसी लहरे ने शिकायत की है कि किसी ने उसके घर से 41 बोरी धान को पार कर दिया है। घटना के समय वह घर में सोया था। देर रात कुत्ता भोकने पर नींद खुली। बाहर निकलने का प्रयास किया तो समझ में आया कि किसी ने बाहर से दरवाजा बन्द कर दिया है। 

              किसी तरह घर से बाहर आया तो देखा कि परछी में रखे 41 कट्टी धान को किसी ने पार कर दिया है। चोरी गए धान की कीमत 25 हजार रूपयों से अधिक था।

            पुलिस के अनुसार प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

close