छात्राएं सीख रही आत्मसुरक्षा का हुनर..शासन का आदेश..सभी को मिलना चाहिए मार्शल आर्ट ट्रेनिंग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-शासन ने फरमान जारी किया है कि प्रदेश समेत बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों की छात्राओं को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग दी जाए। ब्लैक और ब्राउन बेल्टधारियों के मार्गदर्शन में छात्राओं को जूडो कराते का प्रशिक्षण दिया जाए। आदेश में शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि तीन महीने का प्रशिक्षण कार्य की सम्पूर्ण जानकारी से अवगत भी कराए जाए। यह जानकारी राजीव राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी मनोज राय ने दी है ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               मनोज राय ने बताया कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में राज्य शासन ने फैसला लिया है कि प्रदेश समेत बिलासपुर के सभी स्कूलों में छात्राओं को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग दी जाए। आदेश के पालन में जिले के सभी 650 स्कूलों में कक्षा 6 से लेकर 12 की छात्राओं को जूड़ो कराते का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डायरेक्टर के आदेश पर प्रशिक्षण देने का काम शुरू भी कर दिया गया है।

           मनोज राय के अनुसार हमने कक्षा 9 से 12 की छात्राओं को जू़डो कराते की ट्रेनिंग दिए जाने का निर्देश है। पिछले एक महीने से ब्लैक और ब्राउन  बेल्टधारियों के मार्गदर्शन में  33 स्कूलों के अलावा 7 कन्या छात्रावास में  जूडो कराते ट्रेनिंग का काम शुरू कर दिया है। शासन ने आदेश में कहा है कि  जूडो कराते प्रशिक्षणर्ताओं को प्रतिमाह तीन हजार रूपए मानदेय दिया जाएगा।

               प्रशिक्षण के दौरान स्कूल के जिम्मेदार लोगों के अलावा शिक्षकों  भी मौजूद रहते है। इस दौरान छात्राओं को जूड़ो कराते की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश भी दिया जाता है।

close