नईदिल्ली।दिल्ली विधानसभा चुनाव के ज्यादातर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी को दूसरे नम्बर पर और कांग्रेस को अधिकतम चार सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद विभिन्न चैनलों और संस्थाओं के एग्जिट पोल में आप की सत्ता में वापसी की बात कही गयी है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे
एबीपी न्यूज ने अपने एग्जिद पोल में आम आदमी पार्टी को 49 से 63 सीटें दी हैं. वहीं बीजेपी को 5 से 19 सीटें दी हैं. एबीपी न्यूज के मुताबिक कांग्रेस भी इस बार अपना खाता खोलने में सफल हो सकती है. कांग्रेस को शून्य से चार तक सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. दूसरी तरफ टाइम्स नाउ ने आप को 44 और बीजेपी को 26 सीटें दी हैं. रिपब्लिक भारत के मुताबिक आप 48 से 61 सीटें जीत सकती है. वहीं बीजेपी को 9 से 21 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल सकती है.
दूसरी तरफ NEWSX के सर्वे में आम आदमी पार्टी को 50 से 56 सीटें दी गई हैं. बीजेपी को 10 से 14 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. कांग्रेस इस बार भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में खाता खोलने में सफल होती दिखाई नहीं दे रही है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का एग्जिट पोल्स
एजेंसी | बीजेपी | आप | कांग्रेस |
TIMES NOW-IPSOS | 26 | 44 | 00 |
REPUBLIC | 09-21 | 48-61 | 00-01 |
NEWSX-POLSTAR | 10-14 | 50-56 | 00 |
NETA-NEWSX | 11-17 | 53-57 | 00-02 |
TV-9 भारतवर्ष सिसरो | 15 | 54 | 01 |
ABP News | 05-19 | 49-63 | 00-04 |
सुदर्शन न्यूज | 24-28 | 40-45 | 2-3 |
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया | 02-11 | 59-68 | 00 |