सचिव संघ ने खोला मोर्चा–अध्यक्ष ने कहा…शासन एरियर्स का करे भुगतान

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)—-विकासखण्ड  सचिवों को बढे हुए वेतन और एरियर्स दिए जाने की मांग को सचिव संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संचिव संघ के अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ सरकार से नया वेतन दिए जाने की मांग की है।
 
                  ग्राम पंचायत के सचिवों का छत्तीसगढ शासन ने 1 अप्रैल 2018 से नया वेतनमान दिए जाने का आदेश जारी किया है। लेकिन  बढे हुए वेतनमान की एरियर्स राशि सचिवों को अभी तक नहीं मिली है। विकासखण्ड सचिव संघ ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु गुप्ता को ज्ञापन देकर एरियर्स की मांग की है।
 
          सचिव संघ के अध्यक्ष ने कहा कि शासन के आदेश के अनुसार बड़ा हुआ वेतन दिए जाने के साथ ही एरियर्स का भुगतान किया जाए। इस अवसर पर रामफल सिंगरौल अशोक मांडले आर एल सिंगरौल शिवकुमार कश्यप अशोक कौशिक राजकुमार खुटियारे ईश्वर सिंह अश्वनी निमर्लकरशोभना दुबे सुरेश मिश्रा कृष्ण कुमार कौशिक सालिक सिंगोरे त्रिभुवन मेहर संतोष कौशिक राधे लाल चतुर्वेदी दिनेश कौशिक हेमंत बंजारे अश्वनी लहरे सौखी लाल अनवर अली राजकुमार सेंगर यशवंत साहू अभ्युदय तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
TAGGED: ,
close