भाजपा में शामिल हुई चमारिन बघेल..जताया मोदी की कार्यशैली में विश्वास..हर्षिता ने किया स्वागत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
तखतपुर—( टेकचंद कारड़ा)—भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री प्रदीप कौशिक की उपस्थिति में भरनी जनपद क्षेत्र क्रमांक 20 के विजयी निर्दलीय जनपद सदस्य चमारीन बघेल पेंडारी  ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
 
              तखतपुर जनपद क्षेत्र क्रमांक 20 की नवनिर्वाचित निर्दलीय सदस्य ने भाजपा की सदस्यात ली है। चमारिन बाई ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्य शैली से प्रभावित है। उनकी बातों में विश्वास किया जा सकता है। उन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण काम किया है। सबको साथ लेकर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विकास की नयी ईबारत लिखी है। 
  
               भाजपा में शामिल होने के बाद चमारिन बघेल ने बताया कि भाजपा के स्थानीय नेतृत्व में भी उनका विश्वास है। चमारिन बघेल को राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने भाजपा में प्रवेश कराया। इस दौरान त्रेतानाथ पांडेय की विशेष उपस्थिति देखने को मिली।
 
            इस अवसर पर विजयपुर मंडल अध्यक्ष संतोष कश्यप,भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता डी पी धृतलहरे  विश्वनाथ यादव, जोगेन्दर बघेल नीलेश धुरी समेत अन्य लोग मौजूद थे। चमारीन बघेल ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार गांव गरीब और किसानों के हित में अच्छा काम कर रही है।
close