कैंडल मार्च के साथ बौद्ध समाज ने किया महान समाज सेविका को याद..बताया.. उन्होंने गरीबों को समर्पित किया जीवन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बौद्ध समाज के लोगों ने शांति मार्च कर समाज सुधारिका सावित्री बाई फूले को याद किया। रैली की अगुवाई सारंग हुमने किया। रैली में समाज की महिलाओं के अलावा बच्चों ने भाग लिया। रैली मगरपारा चौक से शुरू होकर अम्बेडकर चौक पर खत्म हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      बौद्ध समाज के लोगों ने मगरपारा चौक से अम्बेडकर चौक तक शांति रैली निकाली। रैली में बच्चे बूढे जवान और महिलाओं ने शिरकत किया। हाथों में कैंडल लेकर महान समाज सेविका सावित्री फूले के योगदान को याद किया। रैली में सभी ने शांति के साथ बाबा साहेब अम्बेडकर को भी स्मरण किया।

                 सारंग हुमने की अगुवाई में निकली कैंडल रैली में शामिल सभी लोगों ने महान समाज सुधारिका सावित्री बाई फूले के कार्यों को ना केवल याद किया। बल्कि समाज को दिए गए निर्देशों को दिल में बसाकर अनुकरण करने की भी बात कही। कैंडल मार्च के दौरान सारंग हुमने समेत समाज के वरिष्ठ नेताओं ने सावित्री बाई फूले के व्यक्तित्व और कार्यों की जानकारी लोगों दी। समाज के लिए किए प्रयासों के बारे में बताया।

                कैंडल यात्रा बाबा साहेब अम्बेडकर चौक पहुंचकर खत्म  हुई। सभी भारत रत्न के सामने प्रार्थना की। कैंडल को बाबा साहेब के सामने समर्पित किया। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।

               सारंग हुमने ने बताया कि सावित्री बाई फूले की 3 फरवरी को जयंति थी। इस दौरान समाज ने कई कार्यक्रमों का आयोजन करने का फैसला किया। लेकिन मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका। रविवार को सावित्री बाई फूले को याद करते हुए जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में समाज के वरिष्ठ और विद्धान देश के कोने कोने से पहुंचे हैं। 

close