सतनामी समाज ने मांगा जीवन का हिसाब

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20151105_131303बिलासपुर– अर्जुन सिसोदिया के खिलाफ विरोध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज जीवन लाल मनहर को न्याय दिलाने के लिए सतनामी समाज ने नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने तात्कालीन बिल्हा एसडीएम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने को कहा है। मांग पूरी नहीं होने पर समाज के लोगों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सतनामी समाज के धरना प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी,आम आदमी पार्टी भी अपना समर्थन दिया है।

अर्जुन सिसोदिया की मुसीबतें कुछ कम होती नहीं दिखाई दे रही है। सतनामी समाज ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थन से नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। सतनामी समाज ने प्रशासन से अर्जुन सिसोदिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पीड़ित परिवार के लिए नौकरी की मांग की है। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अर्जुन सिसोदिया ने एक सामान्य से मामले में जीवन लाल मनहर को जेल भेजा। इससे जाहिर होता है कि सिसोदिया को कानून और व्यवस्था की कोई जानकारी नहीं थी। चालिस हजार घूस नहीं दिये जाने पर जीवन को जेल भेजा गया। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। इस मौत के लिए जिम्मेदार केवल अर्जुन सिसोदिया है।

वक्ताओं ने कहा कि अर्जुन सिसोदिया का अत्याचार यहीं खत्म नहीं हुआ। राजेन्द्र तिवारी ने उसकी प्रताड़ना से तंग आकर अपने को आग के हवाले कर दिया। एक दिन बाद उसकी मौत हो गयी। आश्वासन के बाद भी आज तक राजेन्द्र को भी न्याय नहीं मिला है। प्रशासन अर्जुन सिसोदिया को क्यों बचाना चाहता है। समझ से परे है।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक जीवन और राजेन्द्र को न्याय नहीं मिलता है। तब तक आंदोलन और धरना का कार्यक्रम चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिसोदिया पर एफआईआर और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना ही हमारा मकसद है।

                   धरना प्रदर्शन को अटल श्रीवास्तव,रामशरण यादव,नरेन्द्र बोलर,नीलोत्पल शुक्ला,जसबीर सिंह चावला, चुरावन मंगेशकर ने संबोधित किया।

close