बीच सड़क में 2 लाख की लूट..अपराध दर्ज..बाइक सवार 3 लोगों ने दिया अंजाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— चकरभाठा थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित दो लाख रूपए लेकर अपने घर मोटर सायकल से साराधा जा रहा था। इसी बीच बायपास के पास आरोपियों ने पीछे से सामने आकर रोका और दो लाख रूपए छीनकर फरार हो गए। 

             चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे बिल्हा की तरफ से मुखीराम सिदार अपने घर सारदा जा रहा था। उसके पास दो लाख रूपए भी थे। इतने में ही पीछा करते हुए एक बाइक सवार तीन लोग पहुंचे। तीनों मुंह पर गमझा लपेट रखा था। कड़ार सारधा बायपास के पास तीनों ने  मुखीराम सिदार के सामने आकर अपनी मोटरसायकल को रोक दिया। 

                 पुलिस के अनुसार मुखीराम ने बताया कि तीनों ने उसे धकेल दिया। इसके बाद तीनों ने जबरदस्ती कर दो लाख लूटा।और तीनों हीरो होन्डा डीलक्स मोटर सायकल से फरार हो गए। मुखीराम की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का  अपराध दर्ज कर लिया गया है।

                  स्थानीय लोगों ने बताया कि सारधा.कडार बायपास के आसपास पहले भी इसी तरह लूटपाट की घटना हो चुकी है। लेकिन आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर हौसले बुलंद है। लेकिन मामले में चकरभाठा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

close