मन टटोल कर करूणा शुक्ला रायपुर रवाना..अब 12 को करेंगी बिलासपुर दौरा..प्रत्याशियों ने भी की दिल की बात

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष निर्वाचन को लेकर पर्यवेक्षक करूणा शुक्ला कांग्रेसियों के साथ राय़शुमारी करने बिलासपुर पहुंची। कांग्रेस भवन मेें करूणा शुक्ला ने पूर्व और वर्तमान विधायकों समेत जिले के वरिष्ठ नेताओं से अलग अलग बातचीत की।
 
                 बिलासपुर जिला पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ रायशुमारी करने करूणा शुक्ला बिलासपुर पहुंची। पर्यवेक्षक पूर्व सांसद करूणा शुक्ला ने बिलासपुर पहुंच कर कांग्रेस भवन में वरिष्ठ कांग्रेसियों, पूर्व और वर्तमान विधायकों, प्रत्याशियों के अलावा जिला पंचायत सदस्यों से चर्चा की।
 
              करूणा शुक्ला ने खासकर जिला पंचायत सदस्यों से मिलकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर दिल की बातों को जानने का प्रयास किया। इस दौरान जगजीत सिंह मक्कड सियाराम कौशिक संतोष कौशिक राजेन्द्र शुक्ल,राजेन्द्र साहू, विभोर सिंह अभय नारायण राय महेश,दुबे शिवबालक कौशिक, बिरझे राम सिंगरौैल प्रमुख रूप से अपनी बातों को रखा।
 
           जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के साथ जिले के सभी ब्लाक अध्यक्ष मस्तूरी शंकर यादव,  तखतपुर से घनश्याम शिवहरे बिल्हा के विनोद दिवाकर और कोटा से आदित्य दिक्षित बेलगहना के संदीप शुक्ला सुभाष ठाकुर सभी अलग अलग करूणा शुक्ला के सामने अपनी बातों को रखा।
 
                   इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष उपाध्यक्ष की रेस में शामिल अरूण सिंह चौहान,जितेन्द्र पाण्डेय अंकित गौरहा ने भी अपनी मन की बातों को भी करूणा के सामने पेश किया। कांग्रेसियों से मुलाकात और राय़शुमारी के बाद करूणा शुक्ला रायपुर के लिए रवाना हो गयी। विजय केशरवानी ने बताया कि करूणा शुक्ला 12 फरवरी को एक बार फिर बिलासपुर पहुंचेंगी।
close