दिल्ली में आम आदमी पार्टी जीत की ओर,आप नेता संजय सिंह ने कही ये बात

Shri Mi
3 Min Read
Aap, Fake Video, Savita Ananad, Tajinder Pal, Loksabha Election, Evm, Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party,,Lok Sabha Elections 2019, Lok Sabha Elections 2019 News, Lok Sabha Elections 2019 Latest News, Lok Sabha Elections 2019 Schedule, Lok Sabha Elections 2019 Dates, Lok Sabha Elections 2019 Survey, Lok Sabha Elections 2019 Prediction, Lok Sabha Elections 2019,

नईदिल्ली।दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के 11 बजे तक प्राप्त रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी(आप) एक बार फिर बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। सभी 70 सीटों के प्राप्त रुझानों के अनुसार आप 52 और भाजपा 18 सीटों पर आगे है जबकि काग्रेंस की झोली अभी खाली है।नयी दिल्ली विधानसभा से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 4387 वोटों से बढ़त बनाये हुए हैं। पटपड़गंज सीट से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मात्र 74 वोटों से आगे हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

शाहदरा से विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भाजपा के संजय गोयल से 1203 मतों से पीछे हैं। शकूर बस्ती से स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भाजपा के एस सी वत्स से 51 वोटों से पीछे हैं। शालीमार बाग से भाजपा की रेखा गुप्ता आप की वंदन कुमारी से 1203 मतों से आगे हैं। मुंडका से भाजपा के आजाद सिंह आप के धर्मपाल लाकड़ा से 1442 मतों से आगे हैं। बवाना (सु.) से भाजपा के रवीन्द्र कुमार आप के जयभगवान से 8998 मतों से आगे हैं। चांदनी चौक से आप के प्रहलाद साहनी कांग्रेस की अलका लांबा से 12273 वोटों से आगे हैं। मुस्तफाबाद से भाजपा विधायक जगदीश प्रधान आप के हाजी युनूस पर 19974 वोटों से बढ़त बना ली है।

राज्य सभा सांसद और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में दिल्ली की जनता ने श्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी को वोट देकर नफरत और उन्माद की राजनीति को नकार दिया है और विकास तथा राष्ट्रवाद को चुना है।श्री सिंह ने पार्टी नतीजों पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने इन चुनावों में अपनी सारी सरकारी मशीनरी झोंक दी थी और पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कई पूर्व मुख्यमंत्रियेां और गृह मंत्री अमित शाह तथा अन्य केन्द्रीय मंत्रियों को चुनाव प्रचार में लगाया लेकिन दिल्ली की जनता बहुत समझदार थी और उसने सही गलत का फर्क जानकर वोट दिए।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों को भाजपा ने हिन्दुस्तान पाकिस्तान का नाम दिया गया था और आज हिन्दुस्तान जीत गया है और इसी पार्टी ने श्री केजरीवाल को आतंकवादी करार दिया था लेकिन श्री केजरीवाल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की थी और जनता से यही कहा था,“आपका बेटा हूं और आपकी सेवा की है। यह साबित करता है कि जनता भाजपा की विभाजनकारी राजनीति को अच्छी तरह समझती है।”

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close