टोल प्लाजा में मारपीट…प्लाजा कर्मचारियों ने दी पम्प जलाने की धमकी…हिर्री थाने में काउंटर रिपोर्ट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—रायपुर रोड में टोल प्लाजा प्राम्भ होते ही विवाद की स्थिति बन गयी है। सोमवार को लोकल गाड़ी का ज्यादा रसीद काटने की बात पर टोल प्लाजा के कर्मचारी और ट्रक चालक में विवाद हो गया। विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गयी। दोनों पक्षो ने हिर्री थाना में रिपोर्ट लिखाई है।
 
         परिवहन और पेट्रोल पंप व्यवसायी नद किशोर कुकरेजा ने भोजपुरी टोल प्लाजा के कर्मचारी राकेश कुमार धुव्र और 10- 15 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। रिपोर्ट में कुकरेजा ने कहा है कि ट्रक क्रमांक सीजी 10 के 7008 का चालक सोमवार की रात 9 बजे भोजपुरी टोल प्लाजा पहुंचा था। ट्रक उसका निजी है।
 
          कुकरेजा के अनुसार टोल प्लाजा कर्मचारी राकेश कुमार धुव्र लोकल गाड़ी का 210 रूपये के बजाय 415 रूपये के हिसाब से रसीद काटने की बात कही।  ट्रक चालक ने लोकल गाड़ी का 210 होना बताया। इतने सुनते ही  टोल प्लाजा कर्मचारी राकेश भ़ड़क गया और ड्रायवर से मारपीट करने लगा।
 
              इसके बाद ट्रक चालक ने भी कर्मचारी के साथ मारपीट किया। चालक ने टोल प्लाजा में मारपीट किये जाने की फोन कर जानकारी दी। जानकारी के बाद मौके में पहुच कर चालक के साथ रिपोर्ट कराने थाना पहुंचा।
 
            नन्द किशोर ने बताया कि टोल प्लाजा कर्मचारी राकेश धुव्र और उसके 10-15 साथी पेट्रोल पंप में आकर तोड़फोड़ किया है। पम्प को जला देने की धमकी भी दी है। नद किशोर की रिपोर्ट पर पुलिस ने राकेश धुव्र और उसके साथियों के खिलाफ धारा 147, 427, 323 एवं 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 
          इसके बाद टोल प्लाजा कर्मचारी राकेश धुव्र ने कार क्रमांक सीजी 10 सीजी 10 ए एम 2221 के चालक नन्द किशोर और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार की रात 9 बजे ट्रक क्रमांक सीजी 10 के 7008 का रसीद काटने पर कार सवार लोगो ने गाली गलौज कर मारपीट किया है।
close