पंडित दीनदयाल को भाजपा ने किया याद..धरमलाल ने बताया…उनके जीवन में देश का स्थान सर्वोपरि

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को मनाया।  व्यापार विहार स्थित पं.दीनदयाल पार्क बिलासपुर में पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
 
          विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का चित्त समग्रता में एकात्म था। इसीलिए रिक्त वाले क्षेत्रों में स्वयं को समर्पित करने में वह बचपन से ही शामिल थे। पं. दीनदयाल उपाध्याय छात्र जीवन में ही संघ में शामिल हो गये थे। पंडित जी ने संघ की अनेक पत्र पत्रिकाओं का काफी लम्बे समय तक संपादन  किया। बहुत कम समय में ही सम्राट चन्द्रगुप्त जैसे चरित्र पर पुस्तक लिखकर भारतीय इतिहास के एक सांस्कृतिक निष्ठा वाले राज्य का चित्रण किया। राजनीति में अंतिम व्यक्ति के उद्धार के लिए हम सबको प्रयत्नशील रहना है।  तभी समाज का और देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
 
               दीनदयाल ने राजनैतिक लेखन को भी दीर्घकालिक विषयों से जोडकर रचना कार्य को सदा के लिए उपयोगी बनाया है।घर गृहस्थी की तुलना में देश की सेवा को अधिक श्रेष्ठ मानते थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। पं.दीनदयाल सामाजिक व्यक्ति होने के साथ ही गंभीर विचारक थे ।उन्होंने ने अपने जीवन के एक-एक क्षण को पूरी रचनात्मकता और विश्लेषणात्मक गहराई से जिया है। पत्रकारिता जीवन के दौरान उनके लिखे शब्द आज भी उपयोगी हैं।
 
                  पुण्यतिथि कार्यक्रम में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्व महापौर किशोर राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री जयश्री चौकसे, अजीत सिंह भोगल, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, विजय ताम्रकार, सतीश गुप्ता, धीरेन्द्र केशरवानी, राजेश सिंह, प्रवीर सेन, बबलू पमनानी, गणेश रजक, नारायण गोस्वामी, सुकांत वर्मा, सुनीता मानिकपुरी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, अमित तिवारी, आदित्य तिवारी, चंदना गोस्वामी, शरद गुप्ता, संजय गुप्ता, विकास शुक्ला, प्रतिभा मिश्रा, संजीत मिश्रा, मीना गोस्वामी, किशोर यादव, नारायण कुर्रे, रोशन सिंह, प्रसुन्न चतुर्वेदी, राजू साहू, स्वंर यादव, सत्यजीत भौमिक, जगदीश साव, नंदू सोनी, पूनम शुक्ला, आशीष मिश्रा, रवि, मोनू रजक, नवीन उभरानी, रश्मि मौर्य, प्रकाश यादव, डब्बू राव, प्रवीण तिवारी, जयपाल ध्रुव, चंदना गोस्वामी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक …………………………………………….
दिनांक :- 11.02.2020
close