धान खरीदी केन्द्र से बैरंग लौट रहे किसान…पांच दिन से नहीं हुई खरीदी..माटीपुत्रों में नाराजगी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कोटा बेलगहना और पीपल खूंटी के धान खरीदी केन्द्र पिछले  पांच दिनों से बन्द है। बताया जा रहा है कि धान खरीदी केन्द्र में बरदाना नहीं है। इसके चलते धान की खरीदी नहीं हो रही है। किसान भटकने को मजबूर हैं।
 
           जिले में धान खरीदी केन्द्रों में लापरवाही सामने आ रही है। किसान अपनी उपज को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं।  धान खरीदी केन्द्रों में तैनात कर्मचारियों की बदइंतजामी और  लापरवाही के कारण किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
 
          बिलासपुर के निकट कोटा धान खरीदी केन्द्र सेवा सहकारी समिति कोटा और  धान खरीदी केंद्र पिपरखुंटी के अलावा बेलगहना में बारदाना नहीं होने का बहाना बनाकर किसानों  का धान नहीं खरीदा जा रहा है। क्षेत्र के किसान रोज सुबह  दोपहर शाम खरीदी  केन्द्रों का चक्कर लगा रहे है । सोसायटी की तरफ से अभी तक बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया है। 
 
      पिछले पांच दिनों से तीनों केन्द्रों में धान खरीदी का काम ठप है। मामले की जानकारी होने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। दूर दराज क्षेत्र से किसानों को धान समेत लौटाया जा रहा है। जिसके चलते किसानों का आक्रोश दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।
close