24 घंटे में पकड़ाया 70 हजार का जुआरी चोर..चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई.. महंगी मोटरसायकल जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— 24 घंटे पहले चकरभाठा में दर्ज शिकायत के बाद आलमारी से 70 हजार रूपयों पर हाथ साफ करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है। थाना प्रभारी चकरभाठा पुलिस सुखनन्दन पटेल ने बताया कि आरोपी का नाम महेश हिरवानी ऊर्फ कुदरू है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             जानकारी हो कि 24 घंटे पहले चकरभाठा थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने थाना पहुंचकर बताया कि वह 12 फरवरी की रात करीब 1 बजे घर में सोने गया। इसके पहले वह सत्तर हजार रूपए घर की आलमारी में रख दिया। सभी नोट पांच पांच सौ रूपए के नोट थे। सबुह उठकर बैंक में जमा करने रूपए इकठ्ठा कर रहा था । इसी दौरान रात के रखे रूपए नहीं मिले। आलमारी के सामन लगे सीसीटीवी को भी खंगाला। फुटेज से जानकारी मिली कि अज्ञात आरोपी मुंह बांधे करीब तीन बजे के आस पास छत के रास्ते अन्दर दाखिल हुआ। और आलमारी में70 हजार रूपयो पर हाथ साफ किया।

                थाना प्रभारी सुखनन्दन पटेल ने बताया शिकायत के बाद जांच पड़ताल के दौरान  मुखबिर से जानकारी पर संदिग्ध की तलाश की गयी। इसी क्रम में महेश हिरवानी ऊर्फ कुदरू को बुलाकर पूछताछ की गयी। पूछताछ क दौरान वह टूट गया। आरोपी ने 70 हजार रूपए चोरी करना बताया। आरोपी ने जानकारी दी कि वह चोरी के 70 हजार में से 23 हजार रूपये का जुआ खेला। दो हजार रूपए गायब हो गए। उसके पास अब 45 हजार रूपए बचे हैं। 

          पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से नगद पैतालिस हजार रूपए समेत चोरी में प्रयुक्त सीबीजेड मोटरसायकल क्रमांक सीजी 10 ईजी 3061 को जब्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।

close