राहुल गांधी का टीएस बाबा को पत्र,लिखा-राजमाता के निधन से कांग्रेस को बड़ी क्षति,गरीब और आम जनता के लिए किया जीवन समर्पित

Shri Mi
2 Min Read
Congress Government, Five States, Union Territories, Karnataka Rebal Mlas, Bs Yeddyurappa Oath, Hd Kumaraswamy Government Falls, Karnataka Assembly, Karnataka Crisis Hd Kumaraswamy, Bjp, Congress, Jds, Governor Vajubhai Vala, Speaker Ramesh Kumar, Karnata,

बिलासपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को पत्र लिखकर राजमाता देवेंद्र कुमारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।टीएस सिंहदेव को भेजे गए पत्र में राहुल गांधी ने लिखा है कि राजमाता के निधन के समाचार सुनने के बाद मैं अंतर्मन से दुखी और व्यथित हु। व्यक्तिगत रूप से उनकी कमी भी महसूस कर रहा हूं।टीएस सिंहदेव को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ खड़ी है ।राहुल गांधी ने लिखा है कि राजमाता के निधन से कांग्रेस पार्टी को भी गहरा आघात लगा है। उन्होंने बताया है कि राजमाता देवेंद्र कुमारी कांग्रेस पार्टी की सशक्त चेहरा थी।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने अपने जीवन में हमेशा गरीबों और आम जनता को स्थान दिया है। जीवन भर उन्होंने  अंतिम समय तक आम जनता गरीबों के लिए संघर्ष किया। अपने अनुभवों से दिशा निर्देश भी दिया।उनके निधन से बहुत ही ज्यादा दुखी और व्यथित हूं। अपने पत्र में राहल गांधी ने पत्र में लिखा है कि राजमात देवेंद्र कुमारी से मिलकर आम जनता अपने आपको ऊर्जावान महसूस करता था आज हमारे बीच नहीं रहने पर सभी लोग खालीपन महसूस कर रहे हैं।

     राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी उनके योगदान को कभी भुला सकती है। हम उनके आदर्शो पर चलते हुए जनता की सेवा के लिए संकल्पित है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close