23 फरवरी को पुरानी पेंशन बहाली हेतु राजधानी में होगा प्रदर्शन,प्रदर्शन की तैयारी के लिए कर्मचारियों की बैठक…सभी कर्मचारियों से सहयोग की अपील

Shri Mi
2 Min Read
chhattisgarh,news,cg news,hindi news,सरकारी ,दफ्तर, निगम, मंडलों,हजारों कर्मचारियों , नियमित, मांग ,राजधानी ,धरना प्रदर्शन,शिक्षक पंचायत,बस्तर,शिक्षामंत्री.धरना प्रदर्शन,शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा,प्रान्तीय संचालक विकास सिंह राजपूत,नवीन शिक्षाकर्मी संघ,प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा

रायगढ़।छत्तीसगढ़ पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 23 फरवरी 2020 को राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के पुरानी पेंशन विहीन अर्थात 2004 के पश्चात नियुक्त समस्त कर्मचारियों ,अधिकारियों का वृहद प्रदर्शन होगा। जिसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु जी अपने टीम सहित शामिल होंगे। राजधानी के इस प्रदर्शन को सफल बनाने एवं जिला रायगढ़ से सम्पूर्ण योगदान के लिए आज दिनांक 16 फरवरी 2020 को छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ जिला रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक कमला नेहरू पार्क रायगढ़ में जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों के द्वारा जिला रायगढ़ के समस्त पुरानी पेंशन विहीन कर्मचारियों से 23 फरवरी के राजधानी रायपुर के प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान एवं अपील किया गया।

आज के बैठक में शामिल पदाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष, राज कमल पटेल, दीपक भगत, कौशल पटेल, श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती मीनाक्षी सरकार, दुरेंद्र नायक, अजय दुबे, नेहरू लाल निषाद ,श्याम जी भारती ,मोहम्मद असलम खान, मुरलीधर गुप्ता ,श्रीमती रेणु दुबे, मनोज कुमार चौहान, रवि शंकर ठेठवार, संतोष कुमार मिंज, राजीव नयन पटेल ,बी एल साहू, छत्रपाल शर्मा, गोपाल प्रसाद पटेल, खेलावन कुमार, यादराम पटेल ,देश कुमार निराला ,मुकेश कुमार पटेल, गिरधर प्रसाद त्रिवेदी, आर पी साहू, बेनी प्रसाद उरांव, छत्रपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close