जोगी बोले-धान खरीदी में देरी किसानों के साथ वादा खिलाफी,कभी टोकन के नाम पर,कभी रकबा के नाम पर अब बारदानों की कमी के कारण किसान परेशान

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमों अजीत जोगी ने प्रदेश सरकार के द्वारा धान खरीदी के मामलें में किसानों को शुरू से हो रही परेशानी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कभी टोकन के नाम पर तो कभी रकबे के नाम पर छत्तीसगढ़ के किसान हमेशा से परेशान होते रहे हैं अब धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की कमी की वजह से किसान अपना धान नहीं बेच पा रहें हैं।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

जोगी ने कहा धान खरीदी में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं और प्रदेश के कोने कोने से लगातार यह समाचार मिल रहा हैं कि किसानों के द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में धान ले जाने के लगभग एक सप्ताह के बाद भी बारदानों की कमी की वजह से कोई धान खरीदी नहीं हो रही हैं जो कि किसानों के साथ अन्याय और वादाखिलाफी हैं।

अनेक जिला अध्यक्षों से फोन पर संपर्क करने के बावजूद मेरा व्यक्तिगत अनुभव यह हैं कि किसी भी जिलें में कलेक्टर या अन्य अधिकारी बोरों की व्यवस्था नहीं कर पा रहें हैं जो प्रशासन की अकर्मण्यता और किसान विरोधी रवैया को दर्शाता हैं।

जोगी ने कहा मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव वर्तमान में अमेरिका के दौरे पर हैं किसानों की उक्त समस्या पर निर्णय लेने वाला यहां कोई मंत्री या अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं, चारों ओर हाहाकार मचा हुआ हैं और सरकार मुंहबाय खड़ी है। आवश्यक हो तो मुख्यमंत्री या मुख्य सचिव से अमेरिका बातकर इस विकराल समस्या का तत्काल निराकरण करनी चाहिए। ऐसा न होने पर जनता कांग्रेस किसानों के नेतृत्व में आंदोलन करेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close