स्काउउट गाइड का सायकिल हाइक कार्यक्रम…सीखा..कैसे बनता है शक्कर..और क्यों जरूरी है अनुशासन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बालोद….स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं सायकल हाइक कर दंतेश्वरी शक्कर कारखाना पहुंचे। इस दौरान सभी स्काउट गाइड शक्कर बनाने की प्रक्रिया से अवगत हुए। साइकिल हाइक कार्यक्रम में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कन्नेवाड़ा और हाईस्कूल करहीभद के स्काउड गाइड ने शिरकत किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

            शक्कर कारखाना पहुंचने पर सभी छात्र छात्राओं को गन्ने से शक्कर बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। शक्कर कारखाना भ्रमण के बाद सभी स्काउट गाइट पर्यटन क्षेत्र खोलडोंगरी का भी भ्रमण किया। इस दौरान सभी छात्र छात्राओं ने सायकिल हाइक की बारिकियों से भी परिचित कराया गया।

                    कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड जिला संघ बालोद के अध्यक्ष सुभाष पुसत्कर, जिला संगठन आयुक्त सूरज कसार, बालोद विकासखंड सचिव तीरथ प्रसाद बड़गैंया, रेंजर लीडर केसरीन बेग, कन्नेवाड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य कविता वानखेडे, नंदा सोनी, तोरण कटेन्द्र ने पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापकों ने छात्र जीवन में अनुशासन और स्काउट गाइड के महत्व पर प्रकाश डाला। 

                            विकास खंड बालोद सचिव तीरथप्रसाद बड़गंईया ने बताया कि बालोद जिले के स्काउट एवं गाइड ने प्रदेश में सार्वाधिक राज्य पुरस्कार हासिल कर जिले को गौरान्वित किया है। विशेष समारोह में महामहिम राज्यपाल महोदया ने जिले के स्काउट एवं गाइड को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। स्काउट गाइड के क्षेत्र में  जिले के शिक्षा विभाग को सम्मानित करने जिलाशिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर को विशेष स्मरण पत्र देखर सम्मानित किया गया है।

             हाइक रैली का संचालन कर रहे स्काउट मास्टर आर डी साहू और रूपेंद्र सिन्हा ने बताया कि संयुक्त रूप से दोनों विद्यालयों कना लगातार हाइक का तीसरा वर्ष है। राज्य पुरस्कार प्राप्त करने के लिए स्काउट गाइड के छात्रों को एक दिवसीय हाइक करना आवश्यक होता है।

                        गाइड कैप्टन सुश्री सोनी कुमारी ने बताया कि स्काउट गाइड के बच्चे सेवाभावी होते हैं। ऐसे भ्रमण कार्यक्रम से छात्र छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। नेतृत्वक्षमता, उद्यमिता के गुण विकसित होते हैं। साइकिल हाइक में दोनों विद्यालय से लगभग 75 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए । दोनों विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने हाइक के आयोजन और सफलता पर शुभकामनाएं दी है। 

Share This Article
close