पुलिस कर्मचारी और अधिकारी BSNL से रहेंगे कनेक्ट ..पुलिस कप्तान ने बताया..अब नहीं लगेगा मोबाइल खर्च

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने शासन के निर्देश पर बिलासपुर के करीब 17 सौ से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच क्लोज यूजर ग्रुप सिम का वितरण किया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि क्लोज यूजर ग्रुप के तहत अब पुलिस अधिकारियों को एक दूसरे से सम्पर्क में आसानी होगी। सबसे बड़ी बात कि अब पुलिस कर्मचारियों को मोबाइल के लिए अतिरिक्त खर्च भी नहीं उठाना पड़ेगा। 
 
           पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर राज्य के समस्त पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों में परस्पर संचार सुविधा को सुगम बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में त्वरित कार्रवाई के लिए क्लोज यूजर ग्रुप के तहत समस्त जिलों को बीएसएनल सिम दिया गया है। बिलासपुर जिला में पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों के बीच बीएसएनएल के कुल 1,761सिम का वितरण किया जा रहा है। 
       
                   पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने बताया कि  सिम का पूरा खर्च शासन ने वहन किया है। सिम का उपयोग छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने सेवा काल तक करेंगे। 
       
                  पुलिस कप्तान ने जानकारी दी कि सबसे पहले बीएसएनएल सिम थाना प्रभारिय़ों और  राजपत्रित अधिकारियों को दिया जा रहा था। क्लोज यूजर ग्रुप से अब सभी अधिकारी और कर्मचारी आम जनता के बीच बेहतर पुलिसिंग को अंजाम देंगे। अपराधों की रोकथाम समेत वारंट तामील और अन्य कार्यों में सुगमता होगी। आम जनता के बीच पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की अच्छी छवि भी बनेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close