न्याय यात्रा का चौथा चरण..शामिल होंगे दिग्गज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20151027-WA0004बिलासपुर– जिला कांग्रेस की किसान न्याय अधिकार पदयात्रा का चौथा चरण दीपावली के बाद गौरेला,पेन्ड्रा मरवाही में होगी। यात्रा में दिग्गज कांग्रेसियों के शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा का एलान कर दिया गया है। 15 नवम्बर को यात्रा शुरूहोकर 17 की शाम को खत्म होगी। इस समय पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी,कोटा विधायक रेणु जोगी और अमित जोगी अपने गृह ग्राम में नवाखानी त्योहार मनाएंगे। जाहिर सी बात है कि तीनों कांग्रेसी नेता राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में किसान न्याय यात्रा में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि यात्रा में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव भी पहुंचेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पिछले तीन चरणों में हुई किसान न्याय यात्रा को जबरदस्त सफलता से कांग्रेसियों के हौंसले बुलंद हैं। उत्साहित कांग्रेसियों को पूरा विश्वास है कि गौरेला,पेन्ड्रा,मरवाही में भी किसान न्याय यात्रा को जबरदस्त सफलता मिलने की उम्मीद है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में भीषण आकाल का असर देखने को मिल रहा है। अभी केन्द्रीय टीम ने अकालग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण कर गहरी चिंता जाहिर की है। किसान दाने दाने को मोहताज है। जानवरों के लिए पानी नहीं है। मनरेगा का काम शुरू तो हुआ है लेकिन अभी तक आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। किसान न्याय यात्रा के जरिए हम लोग बताएंगे की प्रदेश भाजपा सरकार की उदासीनता ने उनके जीवन को किस प्रकार नरक बना दिया है।

राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अभी तक तीनों चरण में किसानों का कांग्रेस को भरपूर समर्थन मिला है। तखतपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की रीति और नीति से तंग आकर कांग्रेस के हाथ मजबूत किया है। राजेन्द्र ने बताया कि मरवाही क्षेत्र की जनता अकाल से त्राहि त्राहि कर रही है। लेकिन सरकार अभी रिपोर्ट के इंतजार में हैं। आम नागरिकों में भारी आक्रोश है।

शुक्ला ने बताया कि मरवाही में किसान  न्या यात्रा में स्थानीय विधायक अमित जोगी और कोटा विधायक रेणु जोगी भी शामिल होंगी।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में सूखा है। इस बात के मद्देनज्रर किसान यात्रा के अंतिम दिन आम जनता से रूबरू होने विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल भी शामिल हो सकते हैं।

close