IAS अफसरों की नवीन पदस्थापना,3 जिलों के कलेक्टर भी बदले,देखे सूची

Shri Mi
1 Min Read

भोपाल।मध्यप्रदेश सरकार ने नसबंदी मामले को लेकर हुए विवाद के बाद आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राज्य संचालक श्रीमती छवि भारद्वाज को पद से हटाकर राज्य मंत्रालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) बना दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह अन्य अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं।सरकार ने तीन जिलों बैतूल, सतना और छतरपुर के कलेक्टरों को भी बदला है। सीजीवालडॉटकॉम(CG JOBS/NEWS) के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

बैतूल कलेक्टर तेजस्वी एस नायक को स्थानांतरित करते हुए राज्य मंत्रालय में उप सचिव बना दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त राकेश सिंह को बैतूल कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अलावा सतना कलेक्टर सतेंद्र सिंह को भी हटाकर उप सचिव बना दिया गया है। श्री शीलेंद्र सिंह को छतरपुर कलेक्टर बनाया गया है, जो अभी तक राजस्व विभाग में उप सचिव थे। छतरपुर कलेक्टर मोहित बुंदस को उप सचिव राज्य मंत्रालय पदस्थ किया गया है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close