हिस्ट्रीशीटर चोर पकड़ाया..नाबालिग के साथ देता था अंजाम..और पहुंचा जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सरकंडा थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में एक नाबालिग है। पूछताछ में आरोपियों ने तीन स्थान पर चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से सामान और नगदी को बरामद किया है। 
 
            सरकण्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा और सीएसपी सिटी कोतवाली निमेष बरैया के निर्देश पर चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चोरी के तीन अलग अलग मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है।
 
         सरकन्डा थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि आरोपी विक्रम उर्फ जोहर गंधर्व पर सरकंडा थाने में पूर्व से चोरी के आठ मामले दर्ज है। आरोपियों से एक एक्टिवा गाड़ी 4 ग्राम सोने से बना मंगलसूत्र ,2700 रुपय नगद,चांदी के 4 सिक्के और पीतल, कांसे के कई बर्तन बरामद कर लिए गए हैं।
      
                  शनिप रात्रे ने बताया कि नाबालिग के साथ विक्रम जौहर  ने 10 जनवरी की रात को चिंगराजपारा में सुधा कश्यप के घर में धावा बोला। इस दौरान दोनों ने मिलकर सोने का मंगलसूत्र पार कि। 18 फरवरी को दोनों ने कतियापारा निवासी प्रेम नारायण देवांगन के घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर आरोपियों ने 2 जोड़ी चांदी की पायल चांदी के 4 सिक्के और 27 सौ रुपय नगद पर हाथ साफ किया।
 
          आरोपियों ने इसके बाद चिंगराजपारा निवासी मोती लाल यादव के घर पर भी धावा बोला। ताला तोड़कर घर अन्दर से पीतल और कांसे के बर्तन को चुराया। शनिप रात्रे ने बताया कि दोनों आरोपियों को चोरी के  माल और नगदी समेत गिरफ्तार किया गया है। आरपियों के खिलाफ आपीसी की धारा 457 और 380 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 
TAGGED: ,
close