अरूण चौहान बने जिला पंचायत के आठवें अध्यक्ष..CEO ने दिलाई शपथ.. अध्यक्ष और अतिथि ने कहा जिम्मेदारी बड़ी..पूरा करेंगे सीएम का सपना

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
 
बिलासपुर—सोमवार को नगर निगम के लखीराम ऑडिटोरियम में जिला पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष अरूण चौहान ने आठवें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में शपथ लिया। हेमकुंवर ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके अलावा अन्य 22 सदस्यों ने भी शपथ लिया। गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक रश्मि सिंह विशेष रूप से मौजूद थी। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण अतिथियों के रूप में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, मेयर रामशरण यादव, निगम सभापति शेखनजरूद्दीन, पूर्व सांसद रामाधार कश्यप, बैजनाथ चन्द्राकर,जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी,प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह  मंच पर मौजूद थे। अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों को शपथ प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल ने कराया।
 
                  लखीराम अग्रवाल आ़डिटोरियम में जिला पंचायत के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण के साथ अरूण चौहान जिला पंचायत के आठवें अध्यक्ष बने। प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों को बारी बारी से शपथ दिलाया।
 
            कार्यक्रम को मेयर रामशरण यादव, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि रश्मि सिंह और अंत में अरूण चौहान ने संबोधित किया। इसके पहले जिला पंचायत सीईओ रितेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। मेयर ने अपने भाषण में सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाए दी। साथ ही मिलजुलकर काम करने के साथ विकास की बड़ी रेखा खींचने की बात कही। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार निगम और जिला पंचायत में कांग्रेस की सरकार बनी है। सभी ने एक होकर मेहनत किया है। और अब हमकों मुख्यमंत्री के सफनों को साकार करते हुए गांव गरीबों की सेवा करना है।महात्मा गांधी की धारणा भी है। भारत गांव में बसता है। जब तक गांव और गरीबों का विकास नहीं होगा प्रदेश का विकास संभव नहीं है। माटी और किसान पुत्र भूपेश बघेल ने सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया। धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया। बिजली बिल हाफ किया। आज उसी सेवा का परिणाम है कि प्रदेश के कमोबेश ज्यादा से ज्यादा जगह जीत हुई है। दस के दस नगर निगम में कांग्रेस की सरकार बनी है।
 
                  अतिथि रश्मि सिंह ने कहा जनता ने विकास के लिए जनमत दिया है। बजट सत्र शुरू हो गया है। विकास के नाम पर किसी प्रकार की धन राशि की कमी नहीं आएगी। हमें जनाधार का सम्मान करते हुए जनता की सेवा करना है। साथ ही विकास की गंगा बहाना है। क्योंकि हमें आगामी चुनाव में विकास को लेकर चुनाव में सफलता हासिल करना है। रश्मि सिंह ने कहा कि इस समय प्रदेश में हमारी सरकार है। केन्द्र से रूपए लाना प्रदेश सरकार का काम है। हमारा काम जनता के हित में काम करना है।
 
                इसके पहले मेयर ने कहा जीत तो मिल गयी। लेकिन जिम्मेदारी उससे कहीं ज्यादा बड़ी है। हमें जनता की सेवा जिम्मेदारी के साथ करना है।
     
        जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने कहा जिम्मेदारी बड़ी है। लेकिन हमे विश्वास है कि संगठन के सहयोग और जनप्रतिनिधियों के साथ जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। नरवा गरवा घुरवा और बारी योजना को अंजाम तक पहुंचाना है। गांव गरीब और किसानों की सेवा करना है। भूपेश सरकार के सपनों को पूरा कर दिखाना है।
 
           शपथ ग्रहण के पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक दल ने छत्तीसगढ़ी गीत पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस दौरान मंडली ने परंपरागत करमा ददरिया गायन पेश किया। लोगोंन ने जमकर तारीफ की।
 
           जिला पंचायत शपथ ग्रहण समारोह में आमजनों के अलावा जिले भर के पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे।
close