लेखनी चन्द्राकर की ताजपोशी…मुंगेली जिला पंचायत शपथ समारोह में बोले अटल..राजीव के सपनों को करेंगे पूरा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— मुंगेली जिला पंचायत में गरिमामय माहौल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि और मुंगेली जिला पंचायत चुनाव प्रभारी अटल श्रीवास्तव की मौजूदगी में जिला पंचायत सीईओ ने नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके अलावा अन्य दस सदस्यों ने भी शपथ लेकर जन सेवा का संकल्प लिया।
    
                             मुंगेली जिला पंचायत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय महौल में किया गया। इस दौरान बतौर अतिथि मुंगेली जिला पंचायत प्रभारी प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव के अलावा , जिला कांग्रेस बिलासपुर शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा, शहर महामंत्री देवेन्द्र ऊर्फ बाटू सिंह.ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ.सर्वेश भूरे की विशेष उपस्थिति रही।
 
          जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने 12 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। पहले नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी चन्द्राकर और उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी को पद की शपथ दिलाई गयी। साथ ही अन्य दस सदस्यों ने भी शपथ ली। 
 
                               कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और नव निर्वाचित अध्यक्ष लेखनी चन्द्राकर ने संबोधित किया। अपने भाषण में मुख्य अतिथि और प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने पंचायती राज्य अधिनियम और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
 
             अटल ने नव निर्वाचित सदस्यों और अध्यक्ष उपाध्यक्ष को बधाई दी। अटल ने बताया कि पंचायती राज स्थापना के पीछे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी का समग्र विकास का सफना शामिल है। राजीव गांधी का सपना था कि किसी भी ग्रामीण जनता को न्याय के लिए दर दर भटकना ना पड़े। क्योंकि उन्हें अच्छी तरह मालूम था कि भारत गांव में बसता है। जब तक गांव को न्याय नहीं मिलेगा तब तक महात्मा गांधी का सपना साकार संभव नहीं है।
 
                 अटल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले गांव गरीब और किसासों को याद किया। उन्होने किसानों का कर्ज माफ किया। धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया। युवाओं के लिए सफलता के दरवाजा खोला। उन्होनें खेती किसानी को लापप्रद बनाने नरवा गरवा घुरवा बारी बचाओं अभियान चलाया।
 
            अटल ने कहा आज नरवा गरवा घुरवा बारी योजना को देश ही नहीं दुनिया के देश समझने बूझने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही महसूस भी कर रहे हैं कि इस योजना से ही समग्र विकास संभव है। अमेरिका में योजना को लेकर बहुत ही सकारात्मक सोच सामनेआ रहा है। अब हम सबको मिलकर योजना को सफलता की ऊंचाई तक पहुंचाना है। 
 
                       अपने संबोधन में अटल ने बताया कि यदि ईमानदारी से जनता का सेवा किया गया तो कोई कारण नहीं कि हमें आने वाले चुनावों में सफलता नहीं मिले। भूपेश बघेल सरकार ने रिकार्ड तोड़ धान खरीदी कर देश में मिसाल स्थापित किया है। उन्होने अपना वादा पूरा किया है। अब जिला पंचायत जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि जिले के विकास में खुद को तन मन से समर्पित कर दें।
      
                  कार्यक्रम के अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष लेखनी चन्द्राकर ने दुहराया कि जनसेवा के लिए चुनाव लड़ा गया है। हम जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे।
close