श्रम सचिव का निर्देश…खान पान पर रखें नजर…किया RO प्योरिफायर का लोकार्पण.. कहा..श्रमिकों को मिले लाभ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— राज्य के श्रम सचिव आईएएस सोनमणि वोरा मंगलवार को बिलासपुर दौरान पर पहुंचे। राष्ट्रपति दौरे के कार्यक्रम को लेकर जरूरी तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा श्रम सचिव ने बृहस्पति बाजार स्थित अन्न सहायता केंद्र पहुंचकर आम जनता के लिए आर.ओ. वाटर प्योरिफायर का लोकार्पण किया।
 
                     26 फरवरी को बिलासपुर संक्षिप्त दौरा कार्यक्रम के दौरान श्रम सचिव आईएएस सोनमणि वोरा ने बिलासपुर स्थित बृहस्पतिबाजार पहुंचे। वोरा ने अन्न सहायता केन्द्र पहुंचकर आम जन के लिए आरओ प्योरिफायर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान श्रम सचिव ने श्रमिक प्रतीक्षालय स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अन्न सहायता केंद्र का निरीक्षण भी किया।
 
      निरीक्षण के दौरान श्रम सचिव के साथ संभागायुक्त बी.एल. बंजारे भी उपस्थित रहे। सचिव वोरा ने श्रमिको के बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। विभागीय बैठक में दिए गए निर्देशानुसार श्रमिको को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने  आरओ वाटर प्योरिफायर का फीता काटकर लोकार्पण किया।
   
             निरीक्षण के दौरान श्रम सचिव ने टचस्टोन फाउंडेशन के कर्मचारियों को भोजन की उच्च गुणवत्ता बनाये रखने और सहायक श्रम आयुक्त को समय समय पर मोनिटरिंग का निर्देश दिया। वोरा ने अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को लाभ पहुँचाने की बात भी कही।
    
                       निरीक्षण के दौरान उपसंचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा अविनाश गुंजाल, सहायक श्रमायुक्त ज्योति शर्मा, सहायक श्रम अधिकारी राजेश आदिले, श्रम निरीक्षक पटेल, पांडेय और श्रम कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close