अटल आवास पहुंची सीएएफ की टीम… चलाया गया सघन तलाशी अभियान.. ..नाकेबन्दी कर वाहनों की हुई तलाशी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- राष्ट्रपति रामनाथ कोविद गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय दीक्षान्त समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति 1 मार्च को बिलासपुर पहुंचेंगे। 2 मार्च को कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद दिल्ली रवाना होगे। राष्ट्रपति प्रवास के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर है। पुलिस प्रशासन जगह जगह अभियान चलाकर ना केवल अपराधियों की धर पकड़ कर रही है। बल्कि नाकेबन्दी कर वाहनों की जांच पड़ताल भी कर रही है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर बिलासपुर के चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। सघन कार्रवाई करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सश्स्त्र सेना की टीम के साथ सरकण्डा पुलिस मोपका स्थित अटल आवास पहुंची। सघन जांच पड़ताल के दौरान थानेदार शनिप रात्रे की अगुवाई में अटल आवास में रहने वाले एक-एक व्यक्तियों की जानकारी ली गयी। साथ ही शासन की तरफ से आवंटित आवास दस्तावेज को भी खंगाला गया। इस दौरान बाहर से आकर रहने वालों और खासकर मेहमानों की भी जानकारी मांगी गयी।

            सरकण्डा थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि अटल आवास में शुक्रवार को सीएएफ जवानों के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अभिायन के दौरान अटल आवास में रहने वाले  एक व्यक्ति के पहचान पत्रों की जांचा परखा गया। इस दौारन चप्पे चप्पे पर तलाशी अभियान भी चलाया गया। स्थानीय लोगों को निर्देश दिया गया कि यहां आने और जाने वालों की जानकारी चाहे वह संदिगध नजर आए या ना आए की  जानकारी तत्काल थाने तक पहुंचाएं।  

                शनिप ने बताया कि जांच पड़ताल में फिलहाल सभी का आधार कार्ड,राशन कार्ड और आवंटित मकान के दस्तावेजों को सही पाया गया है। इसके अलावा मोपका चौक पर नाकेबन्दी पाइंट से गुजरने वाली एक गाड़ियों की तलाशी ली गयी है। वाहन चालकों के दस्तावेजों को चेक कर शहर के अन्दर प्रवेश दिया जा रहा है। शनिप रात्रे ने बताया कि पुलिस प्रशासन की एक एक गतिविधियों पर नजर है। प्रशासन ने आम जनता को निर्देश दिया है कि संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल सूचना दें।

close