मोहन मरकाम ने कहा..सब तड़ीपार की साजिश..दिल्ली से ध्यान हटाने रचा गया षड़यंत्र..लेकिन हम डरने वाले नहीं

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर/रायपुर—- प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में राययपुर स्थित कॉंग्रेस मैदान मे केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने केन्द्र सरकार की  छापामारी छापामार कार्रवाई को अनैतिक बताया। साथ ही केन्द्र की भाजपा सरकार पर राज्य सरकार पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।
 
             रायपुर स्थित कांग्रेस मैदान में राज्य के कांग्रेस पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किाय। साथ ही केन्द्र की भाजपा सरकार की तरफ से छापामारी के नाम पर  राज्य सरकार पर छापामारी के बहाने दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया। संभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,राज्य सभा सदस्य छाया वर्मा, राजनांदगाव महापौर हेमा देशमुख, विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सन्दीप दुबे, विधायक शोरी, महामंत्री राजेंद्र तिवारी,विधायक हेमलता ध्रुव, विधायक निषाद और कार्यक्रम प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश नितिन त्रिवेदी ने किया।
 
            इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार पर भयादोहन का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। भाजपा नेताओं और खासकर केन्द्र सरकार के पेट दर्द की शिकायत बढ़ गयी है। दरअसल केन्द्र सराकर आर्थिक,कानूनी और संवैधानिक समेत सभी मोर्चे पर अलोकप्रिय हो चुकी है। दिल्ली में करारी हार के बाद केन्द्र सरकार ने राज्यों को निशाना बनाकर जनता के बीच अलोकप्रिय साबित करना चाहती है। जबकि जनता इस बात को अच्छी तरह से जानती है। 
 
              वक्ताओं ने कहा छापामार कार्रवाई केन्द्र सरकार के इशारे पर हुई है। यह बदले की कार्रवाई के अलावा कुछ नहीं है। लेकिन भाजपा की केन्द्र सरकार को इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला है। हम डरने वाले नहीं है। हमने संघर्ष के बाद सरकार बनाया है। हमारी सरकार ने मात्र एक साल मे जनता से किए सभी वादों को लगभग पूरा कर दिया है। जनहित के कार्य को देखकर बीजेपी घबरा गयी है।
 
               पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने कहा छापामार कार्रवाई सिर्फ 15 साल के पाव को छिपाने के लिए की गयी है। सब कुछ तड़ीपार के इशारे मे हो रहा है। देश का ध्यान दिल्ली हिंसा से हटाने जनता को गुमराह करने की कारवाही है।  धरने मे महामंत्री अटल श्रीवास्तव, नरेंद्र बोलर, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रमोद नायक, मेयर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, मेयर बिलासपुर रामशरण यादव,मोहन निषाद कमलकांत मिश्रा, कहकशा दानी, विजय राठौर, राजेश सिंह, जसराज बल, स्मिता  जैन, अश्वनी जायसवाल, मोहम्मद अरशद समेत सभी अधिवक्ताओं ने धरने का समर्थन किया।
  
                  इधर बिलासपुर में भीकांग्रेस नेताओं ने ब्लाक से लेकर जिला स्तर पर छापेमार कार्रवाई का विरोध किया। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन को अवगत कराया। साथ ही इस प्रकार की कार्रवाई के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार बताया।
close