दीक्षांत समारोहः रिहर्सल से लौट रही गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा गायब..24 घंटे बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी..पुलिस बयान..4-5 दिन से परेशान थी छात्रा

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर—--दीक्षांत समारोह स्थल से रिहर्सल के बाद घर पहुंचने से पहले ही गोल्डमेडलिस्ट छात्रा गायब हो गयी है। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों से पुलिस को जानकारी दी। साथ ही अपहरण का शक जाहिर किया है। बहरहाल पुलिस की तलाश अभी तक जारी है।  ताजा स्थिति में फिलहाल लड़की का कोई सुराग नहीं मिला है। 
 
           गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह स्थल से घर लौटते समय गोल्डमेडलिस्ट छात्रा गायब हो गयी है। बहरहाल दीक्षांत समारोह  में शिरकत करने मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिलासपुर पहुंच चुके हैं । इस बीच गायब छात्रा को लेकर पुलिस महकमें हलचल मची हुई है। 
 
                    शनिवार को केन्द्रीय विश्वविद्यालय से चौंकाने वाली खबर मिली है। जानकारी के अनुसार शनिवार को समारोह स्थल से रिहर्सल के बाद घर लौट रही कानून विषय की पूर्व छात्रा गायब हो गयी है। घर नहीं पहुंचने से परेशान छात्रा की परिजन ने आशंका जाहिर की है कि उनकी बेटी का अपहरण हुआ है। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
 
                 केन्द्रीय विश्वविद्यालय की पूर्व  छात्रा रामेश्वरी राव मराठा शनिवार शाम को होने वाले रिहर्सल में हिस्सा लिया था।  शाम करीब 4 बजे रामेश्वरी ने परिजनों को फोन कर घर लौटने की जानकारी दी थी। रामेश्वरी ने अपने परिजनों को बताया था कि वह नेहरू चौक तक पहुंच चुकी है। जल्द  ही घर पहुंच रही है। लेकिन वह साढ़े पांच तक भी घर नहीं पहुंची। इसके बाद उसके माता पिता की चिंता बढ़ गयी। 
   
                      जब रामेश्वरी 5:30 बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने करीब 10 मिनट बाद रमेश्वरी को फोन लगाया लेकिन इससे पहले कि रामेश्वरी से बात हो पाती फोन को काट दिया गया। परिजनों को आशंका है कि फोन को किसी दूसरे व्यक्ति ने काटा है। इसलिए परिजनों ने पुलिस के सामने रामेश्वरी की अपहरण की आशंका जाहिर की है। 
 
             घटनाक्रम के बादपरिजनों ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर दिया है। बताते चलें कि इस दौारन बिलासपुर पुलिस राष्ट्रपति के प्रवास के मद्देनजर बहुत ही व्यस्त है। इस बीच छात्रा के अपहरण की घटना से पुलिस के कान खड़े हो चुके हैं। छात्रा के परिजन सोशल मीडिया की मदद से रामेश्वरी की तलाश कर रहे हैं । इसके अलावा मुख्यमंत्री और तमाम आला अधिकारियों से गायब छात्रा को ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं। 
 
            सोचने वाली बात है कि कानून की पूर्व छात्रा रामेश्वरी राव मराठा के लिए दीक्षांत समारोह बहुत ही अहमियत वाला है। जाहिर सी बात है कि वह इस अवसर को छोड़कर कहीं चली जाएगी, मुमकिन नहीं है। वहीं शहर में हर तरफ नाकेबंदी के दौरान छात्रा का अपहरण होना समझ नहीं नही आने वाली बात है। मुमकिन है कि छात्रा अपने मर्जी से कही गयी हो। या फिर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि परिजनों की आशंका सही हो।
   
                 दीक्षांत समारोह में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। दीक्षांत समारोह में रामेश्वरी शिरकत करेगी फिलहाल शहर वासियों के दीमाग में यह प्रश्न लगातार उठ रहा है। पुलिस रामेश्वरी को गुमशुदा मान रही है। जानकारी के अनुसार अपहरण होने की दिशा में ना तो जांच हो रही है और ना ही तलाश हो रही है। लेकिन हाईटेक जमाने में सभव है कि पुलिस मामले में लगातार नजर बना के भी रखी हो। फिलहला स्पष्ट बताने से इंकार कर रही हो। लेकिन अति व्यस्त पुलिस  के पास शायद इसका भी वक्त नहीं है। वही रामेश्वरी के परिजनों का हाल बुरा है । ह सोचकर ही कांप रहे हैं कि रामेश्वरी कहां और किस हालत में है। और उसके साथ किस तरह व्यवहार किया जा रहा है।
 
                बहरहाल चर्चा का विषय है कि जब राष्ट्रपति बिलासपुर में मौजूद हों ठीक उसी समय छात्रा का अपहरण हो जाना पुलिस के लिए शर्मनाक  घटना है। देखने वाली बात होगी कि पुलिस मामले को किस तरह हल करती है।
 
चार पांच दिन से परेशान थी…ओपी शर्मा
        
                   गायब छात्रा को लेकर एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा ने बताया कि फिलहाल गायब छात्रा की जानकारी नहीं मिल सकी है। हमने रामेश्वरी के माता पिता से मुलाकात कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया है। उन्होने बताया है कि पिछले चार दिनों से वह काफी परेशान थी। उसे कुछ शारीरिक कष्ट की भी शिकायत थी। ओपी शर्मा ने इस बात इंकार किया कि गायब होने के पीछे प्रेम प्रसंग का भी मामला हो सकता है। फिलहाल हमेने प्रकरण को गंभीरता से लिया है। जल्द ही सारी जानकारी सबके सामने होगी।
TAGGED: ,
close