जिला प्रशासन किया मानवाधिकार का हनन..लिपिक संघ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा..किसी भी प्रकार की कार्रवाई का करेंगे पुरजोर विरोध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-हवाई सेवा की मांग क़ो लेकर राष्ट्रपति से मिलने जा रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी कार्रवाई को प्रदेश लिपिक संघ नेता रोहित तिवारी ने विरोध किया है। लिपिक संघ प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि आंदोलनकारियों के खिलाफ किसी प्रकार की बड़ी कार्रवाई होती है तो लिपिक संघ उग्र आंदोलन करेगा।
 
            छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने हवाई सेवा आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी का विरोध किया है। रोहित तिवारी ने बताया कि देश के एक एक नागरिकों को अपनी बातों को रखना का मौलिक अधिकार है। बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति से नहीं मिलने दिया गया। उल्टे सभी को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने में रखा गया।
 
                       रोहित तिवारी ने चेतावनी दी है कि यदि आंदोलनकारियों पर किसी प्रकार की बड़ी कार्यवाही हुई तो प्रदेश भर में संघ शासकीय काम काज ठप कर देगा। रोहित तिवारी ने बताया कि सर्वदलीय मंच के बैनर तले जिले के लोग पिछले चार महीने से नियमित हवाई सेवा की मांग कर रहे हैं। 
 
            सभी लोग राष्ट्रपति महोदय क़ो अपनी पीड़ा को अवगत कराने जा रहे थे। लेकिन उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा कर जिला प्रशासन ने मानवाधिकार का हनन किया है। अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने का प्रयास किया है। राष्ट्र क़े प्रमुख क़ो अपनी पीड़ा से अवगत कराने क़े उद्देश्य से ज्ञापन देने जा रहे साथियो की गिरफ्तारी का संघ विरोध करता है । 
 
                 रोहित ने बताया कि जानकार खुशी हुई कि सभी को निशर्त रिहा कर दिया गया है। यदि आंदोलनकारी साथियो के साथ भविष्य में किसी प्रकार कानूनी कार्रवाई होती है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। यदि मांग पूर्ण नहि हुई और आंदोलनकारी साथियो पर बड़ी कार्यवाही होती है तो छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म संघ उग्र आंदोलन के लिए कमर कसकर तैयार है। 
TAGGED:
close