Chhattisgarh:स्कूलों में व्याख्याता के साढ़े नौ हजार से अधिक पद खाली,विधानसभा में मंत्री ने दी जानकारी,देखिए वर्गवार रिक्त पदों की जानकारी

Shri Mi
3 Min Read
Chhattisgarh Assembly,ts singhdeo,news,raipur,raman singh,chhattisgarh

रायपुर।प्रदेश के शालाओं में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है अभी तक भर्ती नहीं हो सकी है। यह जवाब आदिम जाति विकास मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने जानना चाहा कि प्रदेश के स्कूलों में किस किस वर्ग के कितने कितने पद स्वीकृत हैं? स्वीकृत पद के विरुद्ध कितने पद 1 जनवरी 2020 की स्थिति में रिक्त है?रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई है? 1 जनवरी 2019 से 1 फरवरी 2019 के अनुसार पदवार कितनी कितनी भर्ती की गई है?सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप न्यूज ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

जिसके जवाब में आदिम जाति विकास मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रियाधीन है।अभी तक भर्ती नहीं हो सकी है। पदवार स्वीकृत एवं रिक्त पदों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्राचार्य के 4617 पद स्वीकृत हैं जिनमें 2828 पद रिक्त हैं। व्याख्याता/ व्याख्याता( पंचायत/नगरी निकाय) के 45874 स्वीकृत पदों में 9622 पद रिक्त हैं.सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला/सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला (पंचायत/नगरी निकाय) की 8052 स्वीकृत पदों में 4035 पद रिक्त हैं.व्यायाम शिक्षक/ व्यायाम शिक्षक (पंचायत/नगरी निकाय) के 2541 स्वीकृत पद में 1390 पद रिक्त हैं.

प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक शाला) के 13116 स्वीकृत पदों में 5715 पड़ रिक्त है। शिक्षक/शिक्षक (पंचायत/ नगरीय निकाय) के 57283 पदों में 15968 पद रिक्त हैं। प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) के 30328 स्वीकृत पदों में 20678 पद रिक्त हैं.

सहायक शिक्षक/सहायक शिक्षक( पंचायत/ नगरीय निकाय) के 87248 पदों में 7144 पद रिक्त हैं. लेखापाल/ सहायक ग्रेड के 3236 पदों में 1118 पड़ रिक्त है। सहायक ग्रेड 3 के 5945 स्वीकृत पदों में 2134 पद रिक्त हैं।ग्रंथपाल के 2600 स्वीकृत पदों में 2264 पद रिक्त हैं।भृत्य के 23995 पदों में 14573 पद रिक्त हैं। चौकीदार के 2361 स्वीकृत पदों में 1970 पद रिक्त हैं। सफाई कर्मी अंशकालीन के 37519 स्वीकृत पदों में 3887 पद रिक्त हैं।

स्कूल शिक्षा में प्रधानपाठक (प्रा शाला) के सर्वाधिक 20678 पद खाली है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close