कांग्रेसियों ने कहा…मुख्यमंत्री ने दिया खुशहाली का तोहफा..बताया..20 साल का सर्वश्रेष्ठ बजट

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—–कांग्रेस नेताओं ने बजट को क्रांतिकारी और विकासपरक बताया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐसा बजट पेश किया है। जिसे दशकों  तक याद किया जाएगा। ऐसा बजट जिसमें समग्र छत्तीसगढ़ के विकास की ना केवल परिकल्पना की गयी है। बल्कि लोगों को विकास का स्वरूप साकार होते भी दिखाई देने लगा है।
 
                           प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा बजट विकासोन्मुखी है। ग्रामीण ,शिक्षा,स्वास्थ्य और आदिवासी क्षेत्रों को विशेष ध्यान दिया गया हैय़ बजट में सरकार की दूरगामी सोच को स्पष्ट देखा जा सकता है। बजट में खुशहाल छत्तीसगढ़ की नींव रखी गयी।  बजट में सभी वर्गों और लोगों को ध्यान रखा गया है। 
   
                  प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि सीएम ने  शिक्षाकर्मियों की बहू प्रतीक्षित मांग को पूरा किया है। दो साल पूरा करने वाले शिक्षाकर्मियों को 1 जुलाई 2020 से संविलियन का बड़ा उपहार मिला है। निश्चित रूप से इससे पढ़ाई की स्तर पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।  गांधी जी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में उनके नाम का कंडेला में विश्वविद्यालय खोला जाएगा।
 
         शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि बजट  स्वास्थ्य सेवा पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा में 20 लाख तक ,जबकि डॉ खूब चन्द बघेल स्वास्थ्य योजना में 5 लाख का प्रावधान रखने से छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को बहुत लाभ होगा। अब गरीबों की गंभीर से गंभीर बीमारी मुफ्त में होगी।
 
                   कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के नाम पर “किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। योजना में 5100 करोड़ की व्यवस्था है। केंद्र सरकार के समर्थन मूल्य के अंतर को इस योजना से भरा जाएगा ।
      
                             ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि 65.22 लाख लोगों को राशन सुनिश्चित करना सरकार की बड़ी उपलब्धि है। झीरम में शहीदों को स्मारक बनाकर बड़ा सम्मान दिया गया है। प्रदेश की स्थापना दिवस पर आदिवासी, लोक महोत्सव आयोजित करना,सब्जी के लिए फ़ूड पार्क और हॉट बाजार की व्यवस्था ,ताकि किसानों को अपने उत्पाद के लिए भटकना न पड़े,किसान मितान योजना,जैसी लोक कल्याणकारी योजनाएं है। योजना का सीधा लाभ जनता को मिलेगा।
 
                        कांग्रेस नेता राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि 20 साल का सर्वेश्रेष्ठ बजट पेश किया गया है।  बजट में सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है। बजट छ्त्तीसगढ़िया का छ्त्तीसगढ़ीयो के लिये है। बजट में किसानों के धान के अंतर राशि के लिये राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 5100करोड़ रु बजट में देना जाहिर करता है कि भूपेश सरकार किसानों के हितों को लेकर कितना सजग है। शिक्षाकर्मियों का सवलियांन ऐतिहाशिक निर्णय है। युवाओ के रोजगार के लिये प्रोत्साहन करना साथ ही महिलाओं के लिये महिला सुरक्षा को ध्यान में रखना सरकार के दूरदर्शी सोच को जाहिर करता है।  छ्त्तीसगढ़ के पहचान को रखने राम गमन के लिए 10 करोड़ बजट देना शानदार उपलब्धि है। उद्योगों को बढ़ावा देने,राज्य में सड़कों का जाल बिछाने, पानी की समुचित व्यवस्था करने,राज्य में अपराध कम करने नए थाने और 10नए चौकी खोलने का कदम प्रशसनीय है।
close