कांग्रेसियों ने मनाया जश्न.. बताया.अब साकार होगा गांधीजी का सपना..पूर्व मुख्यमंत्री को दी नम आखों से श्रद्धांजलि

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-शहर कांग्रेस कमेटी ने 4 मार्च को कांग्रेस भवन में फटाके फोड़कर शानदार बजट पेश किए जाने पर खुशियों का इजहार किया। मिठाई बांट कर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को बधआई दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार भी जाहिर किया। 
 
            कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बजट में छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए ” राजीव गांधी किसान न्याय योजना ” से अन्नदाताओं को न्याय मिलेगा।  शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर और प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय   ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर अमल कर रही है। क्योंकि महात्मा गांधी का मानना था कि समाज तभी मजबूत होगा ,जब देश के किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। 
 
            कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार की तमाम बाधाएं पैदा की गयी । लेकिन भूपेश बघेल ने सारी बाधाओं को दरकिनार करते हुए किसानों  से 2500 रूपए में धआन खरीदा ।  किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने बजट में  राजीव गांधी किसान योजना  पेश कर नई मिसाल पेश किया है। 5100 करोड़ राशि से किसानों को समर्थन मूल्य का अंतर को दिया जाएगा। साथ ही अन्नदाताओं की अन्य सुविधाओ की पूर्ति की जाएगी। योजना से किसान समृद्ध होंगे।  तो छत्तीसगढ़ भी समृद्ध होगा।
 
             सदन में पेश किए गए बजट की प्रदेश सचिव महेश दुबे,प्रदेश सचिव रविन्द्र सिंह,ऋषि पांडेय,सुनील शुक्ला,जावेद मेमन,शैलेन्द्र जायसवाल,सीमा सोनी,सावित्री सोनी,सुशीला खजुरिया,तृप्ति चन्द,शुभ्रा चक्रवर्ती,रीमा दास,अनिल पांडेय,प्रशांत पांडेय,रमाशंकर बघेल,चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,अजय पन्त,अकबर अली,राकेश हंस,कुंदन राव काम्बले,अमृत आनन्द,अमीन मुगल,यज्ञदत्त शर्मा,दीपक रायचेलवार,गौरव दुबे,सूर्यमणि तिवारी,चेतन दास महंत,कामाक्षी पाटन वार,प्रेमदास,उमेश कश्यप, गणेश सोनवानी ने भी तारीफ की।
 
पूर्व मानव संसाधन मंत्री को किया गया याद
 
       ज़िला और शहर कांग्रेस कमेटी ने 4 मार्च को कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह को 10 पुण्यतिथि पर नम आखों से याद किया। सभी कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि भी दी।
 
                      इस अवसर पर शहर अध्य्क्ष नरेंद्र बोलर ,सैय्यद ज़फ़र अली पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,हरीश तिवारी,एस एल रात्रे डॉ बद्री जायसवाल,ऋषि पांडेय, ब्रजेश साहू ने अर्जुन सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में त्रिभुवन कश्यप,माधव ओत्तालवार, विनय शर्मा,अनिल पांडेय,विनोद साहू,सीताराम जायसवाल,अजय यादव,साई भास्कर,मोह हाफिज,सुभाष ठाकुर,चन्द्रहास शर्मा,मनोज शर्मा,अन्नपूर्णा यादव,सुदेश नन्दिनी,अजय पन्त,दिनेश सूर्यवंशी, देवदत्त ,मोह हफीज़, राजेश शर्मा अनिल शुक्ला,अतहर खान,सुभाष सराफ,गणेश रजक,विकास नायक,दीपक,प्रेमदास,उमेश कश्यप,भरत जुरयानी  समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।          
 
close