सम्पूर्ण संविलयन के लिए टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार,क्रमोन्नति,वेतन विसंगति,पुरानी पेंशन बहाली समेत मुद्दों पर जल्द हो निर्णय

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर।ऐसा बहुत कम होता है कि मुख्यमंत्री अपने फेसबुक से किसी कर्मचारी संघ की से मुलाकात के दौरान की  फ़ोटो व जानकारी अपने फेसबुक पेज पर शेयर करे। लेकिन ऐसा हुआ है। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा स्थित कक्ष में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की फ़ोटो शेयर की है।बजट पेश होने के दूसरे से दिन बुधवार को पूर्ण संविलियन की खुशी में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियो का एक दल संजय शर्मा की अगुवाई में छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री के कक्ष में  मुख्यमंत्री के सलाहकार  राजेश तिवारी की मौजूदगी में मिल कर मिलकर उनका अभिनंदन व स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी देते हुए  छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जो बजट के दौरान संविलियन घोषणा की है वह ऐतिहासिक है। अब प्रदेश में शिक्षा कर्मी प्रथा समाप्त  हो गई है।इसके साथ ही शिक्षा कर्मी पदनाम व व्यवस्था अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। प्रदेश के शिक्षा कर्मीयो के दुख के दिन अब बीत गए है।  सुख का दिन शिक्षक बन के ही आया है।

संजय शर्मा ने बताते है कि हमने मुख्यमंत्री से  भेंट के दौरान बताया कि शिक्षको की प्रमुख समस्याओं  जिसमे शिक्षको के क्रमोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति व अनुकम्पा नियुक्ति के विषय शेष है।जो सरकार के जनघोषणा पत्र में उल्लेखित प्रथम विषय सम्पूर्ण संविलियन को आपने पूर्ण किया है, आने वाले समय मे शेष इन विषयों पर निर्णय किया जावे …! जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शिक्षको के विषय मे सकारात्मक विचार करेंगे। शिक्षक निश्चित रहे।

 प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री कक्षा में प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, हेमेंद्र साहसी, पूर्णानंद मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय, केशव साहू, प्रदीप साहू, अंजुम शेख, गंगेश्वर सिंह उइके, सुखनंदन साहू, योगेश सिंह ठाकुर, संतोष सिंह, ओमप्रकाश सोनकला, भूषण चंद्राकर, स्वदेश शुक्ला, ऋषिदेव सिंह, मनोज चौबे, आशीष राम, दिलीप साहू, करीम खान, जय कौशिक, डॉ कृष्णमूर्ति शर्मा, अखिलेश सिंह, संजय चंद्राकर, अतुल शर्मा, मौसमी शर्मा, विजय प्रधान, साधराम अजय, तुलसी बरिहा, महेंद्र चौधरी, विनोद यादव, अरुण प्रधान, मो अलीम, लाल जी साहू, मनीष अवसरिया, प्रदीप कुलदीप, ज्ञानेश बंधु आर्य आदि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close