स़ड़क हादसा.युवक ही हालत नाजुक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CIMS ILAGबिलासपुर— भाई दूज के दिन सेंदरी के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की बस से जोरदार टक्कर होने की खबर है। बाइक सवार की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को 108 की सहायता से सिम्स में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल युवक के परिजनों से  इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              आज सेंदरी गांव के पास सड़क दुर्रघटना में बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कटर मार दी है। बाइक सवार गंभीर से घायल हो गया। बस चालक फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायल युवक को 108 की सहायता से सिम्स में इलाज के लिए दाखिर किया गया है। जहां उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

                                     घायल युवक दयालबंद स्थित नारियल कोठी का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक का नाम अजय कश्यप है। परिजनों का आरोप है कि सिम्स प्रबंधन उसके इलाज में काफी लापरवाही बरती है। इस बात को लेकर उन्होंने जमकर हंगामा किया है। मौके पर पुलिस पहुंच गयी। हालात को नियंत्रित कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

close