घर घुसकर महिला से मारपीट.. अपराध दर्ज..आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर…. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र हरदी कला निवासी एक महिला ने थाना पहुंचकर बताया कि बीती रात्रि को घर अन्दर घुसकर पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ गाली गलौच किया है। जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 294,323,452 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
                       हरदीकला निवासी शिवकुमारी ने थाना पहुंचकर बताया कि पड़ोस में रहने वाला गणेश यादव बीती रात घर में  घुसकर अश्लील गालियां दी है। साथ ही उसके तीन साथियों ने भी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की बात कही है।
 
                    शिवकुमारी यादव ने बताया कि घटना के समय वह अपने बेटा मुकेश यादव और बेटी  ममता यादव सभी सो रहे थे। करीब साढ़े दस बजे पडोस में रहने वाला गणेश यादव अपने साथियों के साथ घर के अंदर जबरदस्ती घूस गया।
 
               बिना किसी वजह के मां बहन की गालियां देने लगा। साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दिया। इसके अलावा गणेश यादव ने लात घुंसों से मारा भी। बच्चे जब बचाव करने पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
 
                        पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों को जल्द ही पकड़ने की बात कही है।
 
 
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close