शिक्षको ने अधिकारियों को पहनाई टोपी सर्व संविलियन पर संघ ने मुख्यमंत्री,पंचायत मंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौपा,हुआ मिलन समारोह

Shri Mi
4 Min Read

सुरजपुर।  शिक्षको ने जिले के आला अधिकारियों  को पहनाई टोपी और अधिकारियों ने भी खुशी ख़ुशी टोपी पहन  कर  शिक्षको को शुभकामनाएं दी। होली से पूर्व  संयुक्त शिक्षक/शिक्षाकर्मी संघ जिला  इकाई सूरजपुर द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया ।होली मिलन में  जिले के युवा कलेक्टर दीपक सोनी सहित पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, अपर कलेक्टर एम एस मोटवानी, डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी, डी.एस.पी राम श्रृंगार यादव, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय, डीएमसी शशिकांत सिंह, बी ई ओ सूरजपुर के सी साहू,बी. ई .ओ. ओड़गी के .पी साय, ए .बी .ई ओ .सुनील कुमार पोर्ते, बी आर सी मनोज मंडल सहित मंडल संयोजक, सुरजपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनों के प्रमुखो की उपस्थिति में संम्पन्न हुआ ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

होली मिलन समारोह के अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी ने टीम लीडर के रूप में जिले के शिक्षकों को होली की शुभकामनाएं देते बताया कि जिले के शिक्षको ने पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में बेहतर कार्य किया जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है। वतर्मान में हो रही परीक्षाओ में भी  शिक्षको के प्रदर्शन अब तक अच्छे है। आगामी जनगणना में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ शिक्षको के कार्य सराहना करते हुवे उनके बेहतर कार्य हेतु उत्साह वर्धन किया और सर्व संविलियन की बधाई दी है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा शिक्षको  होली की अग्रिम शुभकामनाये देते हुवे शांति और सदभाव से होली पर्व मनाने की अपील की है।शिक्षको को जिला अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और जिला शिक्षाधिकारी ने संबोधित करते हुवे होली की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

         संघ जिला प्रवक्ता भुवनेश्वर सिंह ने  जानकारी देते हुए बताया कि जिले के आलाधिकारियों  का शिक्षको के बीच मे होली मिलन सभी आम शिक्षको के लिए सुखद अनुभव रहा है। जिसे शिक्षक परिवार कभी भुला नही सकता है। 

संघ जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी व संघ पदाधिकारियो ने सर्व संविलियन हेतु छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद देते हुवे जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री और शिक्षामंत्री के नाम आभार पत्र सौंपा।संघ पदाधिकारियो ने होली मिलन के अवसर पर उपस्थित जिले के आला अधिकारियो को टोपी पहनाते हुवे गुलाल, अबीर लगाते हुवे होली की शुभकामनाएँ दी।

होली मिलन समारोह के इस अवसर पर संयुक्त शिक्षक संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष माया सिंह,प्रदेश महामंत्री शहादत अली, संभाग प्रभारी राकेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ममता मंडल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विपिन पांडेय, जिला उपाध्यक्ष द्वय भूपत सिंह, गिरिवर यादव, सतीश साहू, ब्रम्हांन्द जायसवाल, संतोष साहू, प्रमोद पाठक, विक्रम सिंह, राधे साहू, मनोहर गुप्ता,धर्मपाल सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश प्रसाद दुबे, इंदुमौली मिश्रा, कुंजलाल यादव, अखिलेश पाण्डेय, सतीश साहू, नवीन जॉन, अजित सिंह, जितेन्द्र नाथ तिवारी, भास्कर सिंह, सुरेन्द्र दुबे, राजकुमार सिंह, कमलेश यादव, मो. महमूद, कृष्णा सोनी, सुन्दरवती यादव, जे एच तिग्गा, प्रतिमा सिंह, पूनम, अनुपमा त्रिपाठी, सोमा घोष, जया सिंह, शाहिना खातून, चन्द्रकला कुशवाहा, अंजली सिंह, छाया सोनी, रूपा सोनी, मनोज कुशवाहा, विनय चौबे,अजीत सिंह,जितेंद्र तिवारी, नरेन्द्र शर्मा, नितिन श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, शिवप्रसाद पैकरा, रामशरण सिंह, सुनील विश्वकर्मा, आनन्द जायसवाल, आशीष यादव, संदीप कुशवाहा, भैयालाल सिंह, ज्योति सिंह, अमरजीत यादव, कमलापति पाठक,विनोद कौशिक, अनिल कुजूर, संजय यादव, संतलाल साहू, पूरन सिंह, राजेश्वरी प्रसाद दुबे, शिवदुलार पाटले, संतोष राय, संतोष गुप्ता, दुर्गाशरन सिंह, धीरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र साहू, विजय त्रिपाठी,सुरेश चंद्र साहू गुदवर सिंह,अमोल मिश्रा, सियाराम यादव, अतुल एक्का सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी मौजूद रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close