उप पुलिस अधीक्षक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा,करोड़ो की बेनामी सम्पत्ति का खुलासा

Shri Mi
1 Min Read

भोपाल।मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने आज पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक के जबलपुर और भोपाल सहित अन्य ठिकानों पर दबिश देकर करोड़ों रुपए कीमत की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया। जबलपुर लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि डीएसपी एस एन पाठक, जो पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ हैं। उसके भोपाल स्थित गेस्ट हाउस, जबलपुर के ओमती थाने स्थित शासकीय आवास तथा बनारस स्थित निजी मकान में छापा मारा गया। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

छापे में उसके पास बनारस व जबलपुर में एक-एक प्लाॅट के दस्तावेज के अलावा साढे पांच सौ ग्राम सोने के जेवरात मिले हैं।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close