CM भूपेश ने पूछा..रमन,धरम और नेताम बताएं..क्या IT वाले दे रहे थे जानकारी..?भू-माफिया सांठ गांठ करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई..निगम मंडलो में नियुक्ति को लेकर कही ये बात

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- रविवार की शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सीएम ने निजी कार्यक्रमों में शिरकत भी किया। देर शाम मेयर आवास पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से जमकर बातचीत की। काफी खुश नजर आ रहे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के एक एक सवालों को जवाब दिया। उन्होने कहा कि फ्री होल्ड जमीन का मामला जरूरत मंदों के लिए लाया गया है। ना की भू-माफियों के लिए। यदि जमीन आवंटन में धांधली की शिकायत मिलती है तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। आवंटन में निगम प्रशासन की अहम भूमिका होगी। सीएम ने बताया कि यदिबेजा कब्जा अभी दिखाया जा रहा है। या अधिकारी भू-माफियों के हित में काम कर रहे हैं। इसकी जानकारी दें।  कठोर कार्रवाई होगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              स्मार्ट सिटी योजना केन्द्र की योजना है। पांच साल से एक भई स्मार्ट सिटी का काम पूरा  नहीं हुआ। अब केन्द्र ही बताए कि बिलासपुर कब तक स्मार्ट सिटी बनेगा। सीएम ने बताया कि गृहमंत्री ने क्या कहा..इसकी हमें जानकारी नहीं है। लेकिन निगम विस्तार के बाद समाहित क्षेत्रों में मूलभूत जरूरतों को लेकर किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पानी की समस्या नहीं होगी। निगम को यथा सम्भव मदद किया जाएगा। सीएम ने सवाल के जवाब में कहा कि आयकर का छापा राजनैतिक था। एक सप्ताह की कार्रवाई में ना जाने क्या क्या बातें सामने आयी। सब झूठ है।

                    विपक्ष का आरोप है कि दो अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम ने जवाब में कहा कि यह रमन धरम और नेताम ही बताएंगे कि आखिर यह सब जानकारी क्या उन्हें आईटी वाले दे रहे थे।…देखे विडियो।

 

close