आठवीं लोकवाणी में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Shri Mi
2 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मासिक रेडियो वार्ता ’’लोकवाणी’’ के आठवीं कड़ी के प्रसारण सुनने के लिए बलरामपुर के शासकीय कन्या छात्रावास में एकत्रित हुए लोगों ने ध्यान पूर्वक सुना।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति को नमन करते हुए महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्त्री-पुरूष अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर है और इसमें निरंतर सुधार हो रहा है। आजादी की लड़ाई में महिलाओं ने पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया और यह साबित कर दिया कि पुरुषों से बराबरी कर सकती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शासन द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा महिलाओं के साहस, मौलिकता, नवाचारों का अभिनन्दन किया। महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, उद्यमिता जैसे विषयों पर पूछे गये सवालों का मुख्यमंत्री ने बड़ी सहजता के साथ विस्तारपूर्वक जवाब दिया। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप सक्षम बनाने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा प्रतिबद्धता के साथ किये जा रहे प्रयासों की बात दोहराई।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिलाओं के लिए नई उद्योग नीति को उपयोगी बताते हुए कहा कि उद्योग नीति में आपको वह सब मिलेगा जो आपके सपने साकार कर दे। वक्त तेजी से बदल रहा है,बेटियां खुद के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में सफल हो रही हैं। मुझे विश्वास है कि क्या घर-क्या बाहर हर जगह बेटियों का ही राज होगा। उन्होंने समन्वय, शांति, सौहार्द्र और सदभाव के रंगों के त्यौहार होली की हार्दिक बधाई दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close