गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जल्द उपलब्ध होंगी सारी सेवाएं,CM भूपेश बोले-‘आपका जिला अब मेरा जिला’ जल्द ही जिले में दिखेगा बदलाव

Shri Mi
6 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी मासिक रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी’ की 8वीं कड़ी में ’महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों के साथ विचार साझा किए।लोकवाणी में नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा के वार्ड-4 की पार्षद विनती ने जिले में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान अपने प्रश्न के माध्यम से आकृष्ट किया। उन्होंने पेंड्रा क्षेत्र को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि  हमारे यहां महिलाओं की प्रेगनेंसी और अन्य चीजों के लिए सेनेटोरियम हॉस्पिटल है। यहां कोई भी क्रिटिकल केस आता है, तो विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। यहां के केस को बिलासपुर या रायपुर रेफर कर दिया जाता है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

आपसे अनुरोध है कि कोई विशेषज्ञ डॉक्टर यहां नियुक्त करें।महिलाओं की शिक्षा हेतु अच्छे कॉलेज की स्थापना भी यहां आवश्यक है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि मुझे नए जिले की आवाज सुनकर बहुत खुशी हुई। आपने जिन समस्याओं का जिक्र किया है, उनके निराकरण के लिए ही तो नया जिला बनाया गया है। अब गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को जिले के रूप में नए पंख मिल गए हैं। हम पूरी तैयारी कर रहे हैं कि जल्दी से जल्दी यहाँ सारी प्रशासनिक सुविधाएं, सारी सेवाएं काम करने लगें।

नई प्रशासनिक इकाई बनाने से आपके अंचल के लिए पूरा अमला उपलब्ध होगा  और जनहित की सारी सुविधाएं नए रूप में व्यवस्थित की जाएंगी। आपका जिला अब मेरा जिला है। इसकी चिंता मैं स्वयं करूंगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही आपके जिले में बदलाव दिखाई पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि महिला समूह बड़ा उद्योग लगाना चाहते हैं तो उनके लिए हमारी सरकार ने बहुत सी सुविधाएं दी हैं। हर विभाग में उन्हें प्राथमिकता और सुगमता से काम करने की सुविधा है। बहुत से नियम शिथिल किए गए हैं। आपको हमारी नई उद्योग नीति के बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए। वहां आपको वह सब मिलेगा, जो आपके सपने साकार कर सके।

मुख्यमंत्री ने रेडियोवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ में स्त्री-पुरूष अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है। आदिवासी अंचलों में तो महिलाओं की संख्या पुरूषों से भी अधिक है। जो देश और दुनिया के लिए एक उदाहरण है। छत्तीसगढ़ में महिला सम्मान को उनके अधिकारों और स्वावलंबन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक मोर्चे पर सशक्त बनाने के लिए स्वावलंबन और रोजगार के उपायों, महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

लोकवाणी में मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से उत्पन्न वातावरण का जिक्र करते हुए कहा कि इन दिनों ‘कोरोना वायरस’ की बहुत चर्चा है। आप डरें नहीं। बचाव के उपायों को समझें और अपनाएं। सरकार ने उपचार की पूरी तैयारी कर रखी है।

मुख्यमंत्री ने लोकवाणी के माध्यम से प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और रंगो के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद होली है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। साथ ही रंगों में रंग मिलाने का अर्थात हर इंसान के बीच समन्वय, सद्भाव और सौहार्द्र का त्यौहार है। आप सबको होली की शुभकामनाएं। श्री बघेल ने 20 मार्च को ‘भक्त माता कर्मा जयंती’ तथा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस  का उल्लेख करते हुए कहा कि एक ओर त्याग, भक्ति और अध्यात्म का शिखर तो दूसरी ओर पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान। मातृ-शक्ति के इन दोनों स्वरूपों को नमन। उन्होंने नवरात्र और चैट्रीचंड पर्व की बधाई भी प्रदेशवासियों को दी।

महिला समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों को शासकीय खरीदी में पूरी प्राथमिकता–मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिलों में स्थानीय स्तर पर महिला स्व-सहायता समूह, वो चाहे गौठान से जुड़े हों या किसी अन्य कार्य से, उनके द्वारा निर्मित सामग्री के विपणन के लिए जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। सरकार की विभिन्न संस्थाओं, स्कूल, छात्रावास या अन्य शासकीय विभागों में जरूरत के अनुसार खरीदी में ऐसे समूहों को पूरी प्राथमिकता मिलेगी। ‘‘एक दुकान-सब्बो सामान’’ के नवाचार से ग्रामीण महिलाओं को समृद्धि और खुशहाली का नया रास्ता मिला है। महिलाएं कारोबार के साथ समाज सुधार तक में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 79 आश्रमों और छात्रावासों में राशन तथा दैनिक उपयोग की विभिन्न सामग्रियों की सप्लाई का कार्य महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया है।

जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र के निवासियों ने लोकवाणी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से शासन की महत्वपूर्ण पहल और योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी स्वयं मुख्यमन्त्री जी के माध्यम से सुनने को मिलती है।  उन्होंने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नए जिले की समस्याओं को  सुनकर शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त किया है। उन्होंने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र के विकास हेतु मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा किये जा रहे पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close