मां के सामने झुकाया मस्तक..प्रदेश वासियों के लिए मांगा आशीर्वाद..सीएम ने दी सभी को होली की शुभकामनाएं

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  माता महामाया के दरबार में हाजिरी दी। मत्था टेका.. विधी विधान से पूजा पाठ के साथ आरती भी की। वैदिक मंत्रों के बीच प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली की कामना की। सीएम ने इस दौरान प्रदेश की एक एक जनता के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 सीएम भूपेश बघेल सुबह रतनपुर दरबार पहुंचकर माता रानी महामाया से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय और तखतपुर विधायक रश्मि सिंह भी मौजूद थी। दोनों विधायकों ने भी सीएम के साथ मातारानी के चरणों में खुद को समर्पित कर प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली की कामना की।

                  पूजा पाठ के बाद मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल स्थानीय नेताओं से भी मिले। लोगों के साथ घूममिलकर फोटो भी खिचाया। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, कलेक्टर डॉ. संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल समेत क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद थे। प्रवास के दौरान सीएम ने सभी से मिलकर रंग पर्व की शुभकामनाएं दी।

TAGGED: , ,
close