अब बनाएंगे मानव श्रृंखला..अभय ने मांगा सांसद से इस्तीफा..कहा.. जन-भावनाओं का करें सम्मान..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–-हवाई जन संघर्ष समिति के बैनर तले अखंड धरना आंदोलन के 136 वे दिन भी लोगों ने बिलासपुर स्थित चकरभाठा हवाई अड्डा को लेकर आवाज को बुलंद किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने एक बार फिर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। संकल्प लिया कि जब तक बिलासपुर के चकरभाठा हवाई अड्ड़ा को 4 सी का दर्जा नहीं जाता है। आंदोलन की अलख जगाते रहेंगे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

     अभय नारायण राय ने कहा कि बिलासपुर से हवाई सेवा विभिन्न महानगरों तक चलाया जाना चाहिएय़ बिलासपुर से सभी संगठनों ने चाहे धार्मिक हो या व्यापारी….महिला संगठन हो या सामाजिक गतिविधियों से जुड़े संगठन सभी ने धरना प्रदर्शन को समर्थन देते हुए हवाई सेवा की मांग की है। अभय ने बताया कि अब तक 270 संगठन अपनी उपस्थिति दे चुके हैं। इसके अलावा अभय ने सभी संगठनों से अपील कर कहा कि 29 मार्च को समिति के मानव श्रंखला गांधी चौक से नेहरू प्रतिमा तक बनाई जाएगी। होली का त्यौहार होने के बाद भी धरना आंदोलन में समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।

            छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद 20 सालों से किसी भी सरकार ने हवाई सुविधाएं की सुध नही ली है। अब जनता ने अपनी हक की लड़ाई लड़कर लेने का फैसला किया है। क्योंकि हमने रेलवे जोन हाईकोर्ट केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी जैसे संस्थान लड़कर हासिल किया है।

         अभय ने सांसद अरूम सावा को चेतावनी देते हुए हवाई सेवा पर सांसद को इस्तीफा देकर जन संघर्ष मंच से जुड़कर बिलासपुर के अधिकार को मांगे। क्योंकि पूर्व मंत्री बी आर यादव ने रेलवे ज़ोन के समय मंत्री पद से इस्तीफा देकर आंदोलन में भाग लिया था। अब जब बिलासपुर की जनता ने फैसला कर ही लिया है तो सांसद को जनता का खुलकर समर्थन देना जरूरी हो जाता है।

             धरने में प्रमुख रुप से राकेश शर्मा देवेंद्र सिंह बाटू महेश दुबे टाटा बद्री यादव मनोज श्रीवास मनोज तिवारी केशव गौरख राघवेंद्र सिंह पार्षद रामा बघेल नवीन वर्मा अभिषेक सिंह ठाकुर कमल सिंह गोपाल दुबे अभिषेक चौबे शहबाज अली संतोष साहू पूर्व पार्षद सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे

close