HN होली पर पढिए दिलचस्प खबरें-बिलासपुर सीवरेज के 5 इंजीनियरों का नासा में चयन, विशेष प्लेन से होंगे रवाना,पार्षदों की शिक्षाकर्मी में भर्ती तय

Shri Mi
5 Min Read

(होली न्यूज)।समाचार संछिप्त मे:राहुल के भाटों की होली:- राहुल के भाटों ने इस बार होली मानने से मना कर दिया है। राहुल ममा गाँव अकेले अकेले चले गए  जिस  वजह से इस बार राहुल के भाटों  नाराज है। और उन्होंने  होली नही खेलने का मन बनाया है। बताते चले कि राहुल के  मामा गांव में पाताल के झोझो और भात दुनिया भर में फ़ेमस है।  

Join Our WhatsApp Group Join Now

आल इज वेल:- होली की पूर्व संध्या पर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और यश बैंक के ग्राहको को  वित्त मंत्री ने आल इज वेल बार बार कहने का नुस्खा बताया है। जिससे अमीर खान नाराज है। वैसे भी वे अपनी अगली फिल्म के लिए बार बार आल इज वेल कह रहे है। औऱ यही बात छत्तीसगढ़ कर मुख्यमंत्री शिक्षा कर्मियों से कह रहे है।

कबाड़ पर अब GST व एप  :- GST कांउसिल कमेटी में राज्यों को मांग पर कबाड़ियों पर अंकुश लगाने के लिए कबाड़ की खरीद बिक्री पर आधार की अनिवार्यता कर दी है।हर खरीद बिक्री को शासन के कबाड़ी एप में  अपडेट करना  करना होगा। इसके साथ ही अब इस पर 27% GST और 3% पर्यावरण सेस लगाने का फैसला किया है। 

कचरा और होली का फाग:- कचरा फेंक दोगे तो कचरा पाओगे सारा रा रा होली है यह गाना भाजपाई और कुछ कांग्रेसी गोल बाजार के फाग में खूब गा रहे है। इस गाने के बाद बिलासपुर जिले के एक विधायक नाराज है। कोरोना वायरस का बहना बना के होली खेलने से मना कर दिया है।

सीवरेज के इंजीनियरों का चयन:- बिलासपुर के सीवरेज कार्य मे संलग्न पांच इंजीनियर को नासा के विशेषग्यों ने चयन कर लिया है। वे अब नासा के द्वारा मंगल ग्रह में बन रही कालोनी के सीवरेज की जिम्मेदारी संभालने वाले है। जिनका चयन हुआ है उनके नामो को गुप्त रखा गया है। सभी होली की संध्या पर  एक विशेष प्लेन से  चकरभाठा एयरपोर्ट से अमेरिका के ह्यूस्टन के लिए रवाना होंगे।

राखड़ महोत्सव :-  सीपत की चिमनियों में उपयोग होने वाले कोयले की राख अब पर्यटकों को लुभाने वाली है।  सीपत प्रबंधन ने राखड़ डेम में राखड़ महोत्सव का आयोजन किया है। देश विदेश से कलाकार अब राखड़ डेम में राख की कलाकृतियों को बनाएंगे। इसमे शानदार लाइटिंग की जायेगी।इसके अलावा लेजर शो भी होगा। इस महोत्सव को चीन की राजधानी बीजिंग में आइस फेस्टिवल  जैसा बनाने की कोशिश है। आपको बता दे कि वहाँ आसपास की नदियों में जमी बर्फ को लोग काटकर मनचाहे आकार देते हैं। 

बन्द कोयला खदान से बिजली :- कोयला कंपनी अब खुद बिजली का उत्पादन करने वाली है। कोयला कम्पनी की बन्द पड़ी खदानों में  इलेक्ट्रिक ईल ( Electric eel )  और इलेक्ट्रिक कैट फिश पाली जाएगी। ये मछलियां   350 से 600 वाट के झटके देती है कोयला कंपनी इन बिजली के झटको को बिजली में बदलने वाली है। कोयला खदान में लगी एक विशेष डिवाइस से जब ये फिश टकराएगी तो बिजली पैदा होगी जिसे बैटरियों में सहेज कर पवार ग्रिड को सप्लाई किया जायेगा। इस परियोजना को ओपन और अंडर कास्ट दोनो खदानों में उपयोग किया जायेगा।

पार्षद- अफसर- पटावरी- शिक्षाकर्मी:- नगर निगम बिलासपुर के लिए यह होली का त्योहार सबसे खास और भारी उथल पुथल वाला होने वाला है। निगम के कई पार्षद स्तीफा देकर सरकारी नौकरी में भाग्य आजमा सकते है। चुनाव से पूर्व निगम के कई पार्षदों ने कई प्रतियोगी परीक्षा में भाग्य आजमाया था।  नगर निगम बिलासपुर में एक बार फिर से चुनाव होने के बादल मंडरा रहे है। निगम के 70 में से 15 पार्षदों ने पटवारी परीक्षा पास कर ली है। चार पार्षदों की शिक्षाकर्मी में भर्ती तय मानी जा रही है । वही दो पार्षद महिला बाल विकास विभाग में PSC में वेटिंग में है। महापौर राम शरण यादव का  ताज  डोलता हुआ नजर आ रहा है। 

लिंगियाडीह में फ़िल्म :- 1990 कीअमिताभ बच्चन की फ़िल्म अग्निपथ की रीमेक  2012 में ऋतिक रोशन ने अग्निपथ पथ में किया था। दोनो फिल्में हिट थी उसके बाद एक फ़िल्म आई शिखर जिसमे  अजय देवगन और शाहीद कपूर अभिनीत थी इसी की कहानी की घटनाओ को लिंगियाडीह से जोड़ते हुए  भास्कर मिश्रा ने ‘ ले शपथ फिर अग्निपथ ”  लिखी है। जिसे रवि शुक्ला निर्माता औऱ निर्देशक होंगे। इसकी शूटिंग लिंगियाडीह में होगी । होली की संध्या को  प्रेस क्लब में  इस फ़िल्म पोस्टर रिलीज किया जायेगा। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close