पुरानी रंजीश को लेकर 2 गुटों में मारपीट..पीड़ित को बेसबाल से पीटा..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

  बिलासपुर— सिविल लाइन क्षेत्र के मिनीबस्ती जरहाभाठा में होली मनाने के दौरान कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर बेसबाल,पाइप और लात खूंसो से हमला कर दिया है। घटना होली के दिन की है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सिविल लाइन थाना से मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन शाम को पुरानी रंजीश के चलते दो गुटों में मारपीट हुई है। पीड़ित ईशू सिंह सरिया की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

          ईशू सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह होली मनाकर घर लौट रहा था। इसी बीच करीब साढ़े बजे के आसपास पुरानी बात को लेकर शिव,बिक्कू, विक्रम और रिन्कू ने उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जब ईशू सिंह ने इसका विरोध किया तो चारो आरोपियों ने उस पर लात घूसों से हमला कर दिया ।

                 पुलिस शिकायत के अनुसार चारो आरोपियों ने ईशू सिंह सरिया को बेसबाल और पाइप से जानलेवा हमला किया। मारपीट में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हुआ है। ईशू सिंह के हाथ पैर चेहरे पर चोट पहुंची है। इसके अलावा आरोपियों ने पीड़ित की मोटरसायकल से भी तोड़ फोड़ की है।

 

               

 

close