राह चलते विवाद..और पति ने उतारा पत्नी को मौत के घाट..आरोपी गिरफ्तार..घर भेजे गए पुलिस जवान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- मगरपारा चौक के पास आटो उतर कर कुछ दूरी चलकर…पति और पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद पति ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद भी जब क्रोध नहीं उतरा तो पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। साथ में दोनों का नाबालिग बच्चा भी था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब चार और साढ़े चार बजे के बीच मगरपारा चौक पर पति ने क्रोध में आकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। पति का नाम हरिश्चन्द्र खूंटे है। पति और पत्नी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि म़ृतक पत्नी का नाम गोदावरी खूंटे हैं।

               पुलिस ने जानकारी दी है कि चश्मदीदों के अनुसार पति पत्नी मगरपारा चौक के पास एक आटो उतरे। दोनों के साथ उसका बच्चा भी था। आटो से उतरने के बाद कुछ दूर चलने पर किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति हरिश्चन्द्र खूंटे ने दिन दहाड़े चापड़ से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खून से लथपथ पत्नी सड़क पर गिर पड़ी। लोगों के सहयोग से गोदावरी को सिम्स में भर्ती कराया गया। जहाॅ डाॅक्टरों ने गोदावरी को मृत घोषित कर दिया।

                   सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने प्रारम्भिक जानकारी के आधार पर बताया कि गोदावरी खूटे की उम्र करीब 30 साल है वह किम्स में काम करती थी। अपने बच्चे और पति हरिश्चंद्र खूंटे के साथ कहीं से लौट रही थी। रास्ते में ही दोनों का विवाद हो गया है। मगरपारा के पास हरिश्चन्द्र ने चापड़ से हमला कर दिया। और गोदावरी खूटे की मौत हो गयी। आस पास के वीडियों को खंगाला गया है। वीडियों में हरिश्चन्द्र पत्नी गोदावरी के साथ पहले तो मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद चाप़ड़ से हमला किया है। 

                         परिवेश ने जानकारी दी कि आरोपी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हरिश्चन्द्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी है। इसके बाद उसके घर जवानों को पतासाजी के लिए भेजा गया है।जल्द ही हत्या के कारणों की जानकारी भी मिल जाएगी।

Share This Article
close