भोपाल।मध्यप्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रमों के बीच आज ही स्थानांतरित होकर आए नए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने देर शाम कार्यभार संभाल लिया।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री सिंह ने सबसे पहले ग्वालियर संभाग आयुक्त एम बी ओझा से सौजन्य भेंट की और फिर कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इसके तत्काल बाद उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की।सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अजय सिंह गंगवार को सागर संभाग आयुक्त बनाया। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री गंगवार अभी तक नीमच कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। श्री गंगवार के संभाग आयुक्त का पद ग्रहण करने पर सागर कलेक्टर प्रीति मैथिल सागर संभाग आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगी।
गौरतलब है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादला किए गए थे। जिनसे कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ग्वालियर कलेक्टर अनुराग चौधरी को राज्य मंत्रालय भोपाल में उप सचिव बना दिया गया है। उनके स्थान पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ग्वालियर भेजा गया है, जो अभी तक विदिशा जिला कलेक्टर थे।
- Gold Price in India: सोने के साथ चांदी की कीमतों में फिर आया बदलाव
- Board Result 2024: आज इस वक्त जारी होंगे दसवीं और बारहवीं के नतीजे,ऐसे करे चेक
- Petrol Diesel Price in India: आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
- Aaj ka Rashifal : व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, नए संपर्क बनेंगे
- Monsoon Forecast: बदलेगा मौसम, आंधी के साथ बारिश की संभावना